11 साल बाद हीरो बनकर लौट रहे इमरान खान, Netflix पर रिलीज होगी नई फिल्म, नीजि जिंदगी की भी दिखेगी झलक


Last Updated:

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो इमरान खान अब लंबे समय बाद बतौर लीड एक्टर वापसी कर रहे हैं. जल्द ही वह फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनका लीड रोल है. खबर है कि इमरान की यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे. ऐसे में फैंस के लिए यह जानना दिलचस्प है कि आखिर इमरान की यह नई फिल्म किस दिन दस्तक देगी और इसकी कहानी क्या होने वाली है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

 11 साल बाद हीरो बनकर लौट रहे इमरान खान, Netflix पर रिलीज होगी नई फिल्मZoom

एक्टर ने फिल्म को लेकर किया खुलासा

नई दिल्ली. इमरान खान अब फिर से एक्टिंग की दुनिया में कमबैक कर रहे हैं. काफी समय से वह एक्टिंग की दुनिया से दूर थे. अब लंबे समय बाद वह फिर से फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं. फिल्म रिलीज डेट सामने आ गई है. खास बात यह है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में इमरान के अलावा भूमि पेडनेकर और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे. फिल्म को दानिश असलम कर रहे हैं.

इमराज खान ने डेब्यू किया तो वह लड़कियों के फेवरेट हीरो बन गए थे.बॉलीवुड में उनकी पहचान चॉकलेटी हीरो के तौर पर होने लगी थी. इसके बाद वह काफी समय एक्टिंग की दुनिया से दूर रहे. अब लंबे समय बाद वह बतौर लीड हीरो कमबैक कर रहे हैं. उनकी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिर काफी समय बाद लोग उनकी एक्टिंग को देखने के लिए भी बेताब हैं.

जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

इमरान खान ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि उनकी फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही हैं. उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में कहा की टीम पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिशों में जुटी है, ताकि जल्द से जल्द फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सके. उन्होंने कहा कि क्योंकि ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है, इसलिए फिल्म की रिलीज को लेकर उस तरह का प्रेशर नहीं है. लेकिन खुशी ये है कि लोग जल्द ही मेरी फिल्म देख सकेगी.

भूमि पेडनेकर और गुरफतेह पीरजादा भी आएंगे नजर

इमरान की अगली फिल्म’अधूरे हम अधूरे तुम’ में इमरान खान का रोल भी काफी दमदार होने वाला है. फिल्म में उनके अलावा भूमि पेडनेकर और गुरफतेह पीरजादा भी खास भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.दानिश असलम के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. इससे पहले भी इमरान और दानिश साथ में फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ में काम कर चुके हैं. अब एक बार फिर से दोनों साथ काम कर रहे हैं.खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी भी काफी अलग है. इमराने अपनी बातचीत में इस बात का खुलासा किया कि ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में रिश्तों को एक परिपक्व नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई है.

बता दें कि इमरान ने अपनी फिल्म को लेकर इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म का नाम ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ उनकी पुरानी फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ के एक गाने से लिया गया है. लेकिन इस फिल्म का उनकी पुरानी फिल्म से कोई लेना देना नहीं है. फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी है, जिसकी कहानी शादी, अलगाव और रिश्तों की उलझनों जैसे विषयों के इर्द-गिर्द घूमती है.इस फिल्म की खास बात ये भी है कि फिल्म में उनकी पर्सनल लाइफ के एक्सपीरियंस भी देखने को मिलेंगे.



Source link