सेट पर कभी भी शुरू हो जाता था डायरेक्टर का रोना-धोना, माधुरी दीक्षित ने ‘केबीसी’ मराठी में बताया मजेदार किस्सा


Last Updated:

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने फिल्मी सफर का एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने एक ऐसे डायरेक्टर का जिक्र किया, जो शूटिंग के दौरान इतने ज्यादा इमोशनल हो जाते थे कि सेट पर ही रोने लगते थे. ‘कोण होनाार करोडपती’ शो में जब माधुरी ने बताया कि एक बार शॉट के दौरान डायरेक्टर ट्रॉली पर ही बैठकर सिसक-सिसक कर रोने लगे थे, तो यह सुनकर हॉट सीट पर बैठीं सोनाली बेंद्रे अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

सेट पर कभी भी रोने लगता था डायरेक्टर, माधुरी दीक्षित ने बताया मजेदार किस्साZoom

‘कोण होनाार करोडपती’ को होस्ट कर रहीं माधुरी दीक्षित. (फोटो साभार: Instagram@madhuridixitnene)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने फिल्मी करियर का एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने एक ऐसे डायरेक्टर का जिक्र किया, जो शूटिंग के दौरान इतने ज्यादा इमोशनल हो जाते थे कि सेट पर ही रोने लगते थे. माधुरी ने बताया कि सीन समझाते-समझते वह डायरेक्टर अचानक इतने भावुक हो जाते थे कि कई बार तो शॉट के दौरान ही उनकी सिसकियां गूंजने लगती थीं. माधुरी दीक्षित ने यह किस्सा ‘केबीसी’ के मराठी वर्जन ‘कोण होणार करोडपती’ में सुनाया, जिसे वह होस्ट कर रही हैं.

शो में बातचीत के दौरान सोनाली बेंद्रे ने माधुरी दीक्षित से पूछा, ‘क्या आपको कभी अपनी की हुई किसी फिल्म को लेकर पछतावा हुआ है? इसके जवाब में माधुरी दीक्षित ने बताया कि एक डायरेक्टर का बहुत ज्यादा इमोशनल रवैया उनके लिए शूटिंग के दौरान बड़ी चुनौती बन गया था. मराठी में यह किस्सा सुनाते हुए माधुरी ने उस फिल्ममेकर के बारे में बताया कि वो हर छोटे-बड़े सीन को एक ही तरह के इमोशन के साथ शूट करना चाहते थे.

सीन समझाते-समझाते गायब हो जाते थे डायरेक्टर

माधुरी दीक्षित ने आगे बताया, ‘मैं हमेशा उनसे कहती थी कि सीन में भावनाएं धीरे-धीरे आनी चाहिए, लेकिन वो जिद पर अड़ जाते, नहीं-नहीं, ऐसा नहीं है. सीन समझाते-समझते वो अचानक न जाने कहां गायब हो जाते थे, क्योंकि वो इतने ज्यादा इमोशनल हो जाते थे कि टेबल के नीचे बैठकर रोने लगते थे.’

माधुरी दीक्षित ने बताया शूटिंग से जुड़ा मजेदार किस्सा

फिल्म की शूटिंग का एक और मजेदार वाक्या याद करते हुए माधुरी ने बताया कि एक बार जब वह एक ट्रॉली शॉट दे रही थीं और अपना डायलॉग बोल रही थीं, तभी उन्हें किसी के रोने की आवाज आने लगी. जब उन्होंने मुड़कर देखा, तो डायरेक्टर खुद ट्रॉली पर बैठकर रो रहे थे.

सीन शूट के दौरान अचानक रोने लगे डायरेक्टर

माधुरी ने याद करते हुए कहा, ‘मैं अपना शॉट दे रही थी और वह एक ट्रॉली शॉट था. मैं बड़े भावुक अंदाज में अपना डायलॉग बोल रही थी कि आपने ऐसा क्यों किया? तभी मुझे सिसकियों की आवाज सुनाई देने लगी. मैं सोच में पड़ गई कि आखिर हुआ क्या है? मेरा ध्यान भटका और मैंने नजर घुमाकर देखा, तो हमारे डायरेक्टर साहब ट्रॉली पर ही बैठे-बैठे रो रहे थे.’ माधुरी के मुंह से यह अनोखा किस्सा सुनते ही सोनाली बेंद्रे अपनी हंसी रोक नहीं पाईं और उन्होंने अपनी हैरानी भी जताई.



Source link