वृषभ दैनिक राशिफल: नए संपर्कों से बनेंगे बिगड़े काम, चांदी में निवेश देगा बंपर रिटर्न, जानें शुभ रंग, अंक और खास उपाय

वृषभ दैनिक राशिफल: नए संपर्कों से बनेंगे बिगड़े काम, चांदी में निवेश देगा बंपर रिटर्न, जानें शुभ रंग, अंक और खास उपाय


Last Updated:

Vrishabh Rashifal 11 October: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग के खास संयोग के बीच चंद्रमा का तुला राशि में गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है. काशी के जाने-माने ज्योतिषाचार्य के अनुसार, रविवार को वृषभ राशि वालों को न सिर्फ रुका हुआ धन वापस मिलेगा, बल्कि चांदी और जमीन में निवेश से भी शानदार लाभ के योग बन रहे हैं. जानिए करियर, व्यापार, निवेश और लव लाइफ को लेकर क्या कहता है आज का पूरा राशिफल.

Top Deals Inside

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 October 2026 (वृषभ राशिफल)/वाराणसी: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 11 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है. आज से ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भी हो रही है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कन्या राशि से तुला राशि में संचरण करेंगे. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन खुशहाली से भरा होगा. आज आपको यात्रा से धन का लाभ होगा. आज आपको आपका बकाया रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है. आज आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे. आज आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल जरूर रखें.

नए-नए लोगों से मुलाकात और करियर में अवसर
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें धन का फायदा भी जरूर होगा. आज आपकी मुलाकात नए-नए लोगों से होगी, जिनकी मदद से आपके काम भी जरूर बनेंगे. आज आप यदि व्यावसायिक यात्रा पर जाएंगे तो इसका फायदा भी आपको जरूर मिलेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज उन्हें पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आप चाहें तो नई नौकरी के लिए प्रयास भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर माना जा रहा है.

चांदी में निवेश का अच्छा समय
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के बजाय यदि चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको शॉर्ट टर्म में बेहतर रिटर्न मिलेगा. इसके अलावा आज आप किसी छोटे प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट कर पाएंगे.

पार्टनर से बढ़ सकता है मनमुटाव, वाणी पर रखें संयम
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उनकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. आज आपके पार्टनर से छोटी-मोटी बातों पर आपका मनमुटाव भी हो सकता है. आज आप अपनी वाणी पर संयम जरूर रखें. जो लोग शादीशुदा हैं आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी प्लानिंग कर सकते हैं.

गुड़ का करें दान, ये हैं शुभ रंग और अंक
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप यदि किसी जरूरतमंद को लाल कपड़े में गुड़ का दान करेंगे तो इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.



Source link