‘लड़ाई चेलों के साथ क्यों, अयोध्या में एक बार आमने-सामने हो जाए’, सीएम योगी का अखिलेश यादव को काउंटर चैलेंज


Last Updated:

UP Politics: सीएम योगी ने अखिलेश यादव को बड़ी चुनौती दी है. एक बार आमने-सामने चुनाव हो जाए. आप भी अयोध्या से चुनाव लड़े हम भी लड़ते हैं. योगी और अखिलेश के बीच शुरू हुई इस बयानबाजी में बीजेपी नेताओं ने भी सपा प्रमुख पर हमला बोला है.

Top Deals Inside

'एक बार अयोध्या में आमने-सामने हो जाए', सीएम योगी का अखिलेश को काउंटर चैलेंज Zoom

सीएम योगी ने अखिलेश को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने का चैलेंज किया.

लखनऊ: अखिलेश यादव ने शुक्रवार यानी 8 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. अगले दिन यानी 10 अक्टूबर को सीएम योगी ने बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर काउंटर अटैक किया है. उन्होंने अखिलेश को चुनौती देते हुए कहा कि मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार हूं, आइए एक बार आमने-सामने हो जाए. उन्होंने अखिलेश पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘ लड़ाई चेलों के साथ क्यों एक बार अयोध्या में आमना-सामना हो जाए’.

सीएम योगी ने जवाबी हमले में सपा मुखिया पर पलटवार करते हुए कहा कि अयोध्या हमारी पावन धाम और आस्था की स्थली है, हम वहां सियासत करने नहीं, बल्कि विकास के लिए जाते हैं. उन्होंने अखिलेश यादव को आगामी विधानसभा चुनाव में अयोध्या से नामांकन करने की चुनौती दे दी.

अखिलेश यादव ने क्या कहा था? 

गुरुवार को अयोध्या में सपा नेता पवन पांडेय के यहां आयोजित भागवत कथा में पहुंचे अखिलेश यादव ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री अपने काम को लेकर इतने आश्वस्त हैं तो उन्हें खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए. अखिलेश ने यह भी दावा किया था कि अयोध्या सीट पर बीजेपी को सपा प्रत्याशी के मुकाबले के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहा है.

बीजेपी ने भी अखिलेश पर साधा निशाना
योगी और अखिलेश के बीच शुरू हुई इस बयानबाजी में बीजेपी नेताओं ने भी सपा प्रमुख पर हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव ने बड़बोलेपन में योगी आदित्यनाथ को चुनौती दे दी है. अब उन्हें या तो अपनी चुनौती पर कायम रहना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए.

राकेश त्रिपाठी ने अयोध्या में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि योगी सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया और यहां नगर निगम बनाया. उन्होंने दावा किया कि करीब 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं से अयोध्या में विकास कार्यों को गति मिली है. बीजेपी प्रवक्ता ने दीपोत्सव के जरिए अयोध्या को सजाने का भी जिक्र किया.

2027 के चुनाव से पहले अयोध्या पर सियासी घमासान
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच बयानबाजी तेज होती दिख रही है. अखिलेश यादव ने अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देकर बीजेपी के विकास के दावों पर सवाल उठाए, तो योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ही आमने-सामने चुनाव लड़ने के लिए ललकारा.



Source link