Last Updated:
Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ट्रेन कैंसिलेशन पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि- ‘ये भारत के युवा हैं, इनको कोई नहीं रोक सकता है प्रभु.’ आगे कहा कि जो लोग भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं, उनसे सवाल पूछा जाना चाहिए कि आखिर कोई कितनी ट्रेनें रोक सकता है. उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
चिराग पासवान. (फोटो साभारः ANI)
पटनाः ‘ये भारत के युवा हैं, इनको कोई नहीं रोक सकता है प्रभु.’ यह शब्द केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हैं. उन्होंने दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद होने पर अपना रिएक्शन दिया. चिराग पासवान का यह बयान ऐसे समय आया है, जब CJP ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की योजना बनाई. ऐसे में उनके बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई. उनके इस बयान को लोग बागी बयान बता रहे हैं, हालांकि उन्होंने अपने बयान में किसी भी तरह से एनडीए की खिलाफत नहीं की है.
सोनीपत में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं को रोकना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, ‘ये भारत के युवा हैं, इनको कोई नहीं रोक सकता है प्रभु.’ उन्होंने आगे कहा कि जो लोग भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं, उनसे सवाल पूछा जाना चाहिए कि आखिर कोई कितनी ट्रेनें रोक सकता है और कितनी कनेक्टिविटी बंद कर सकता है. कितनी सड़कों को जाम किया जा सकता है? चिराग ने कहा कि भारत के युवा दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता रखते हैं और पिछली पीढ़ियां भी ऐसा करती रही हैं.
CJP के प्रदर्शन से पहले कई ट्रेनें रद्द
मालूम हो कि CJP ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की योजना बनाई थी. प्रोटेस्ट से पहले कई ट्रेनें कैंसिल की गईं. पश्चिम रेलवे ने मुंबई से दिल्ली आने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में पांच घंटे की देरी की. इनमें मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12951) और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस (12953) शामिल हैं. इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12247) को रद्द कर दिया गया. डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (20155), इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (09309), इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12415) और साबरमती-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12957) के भी रद्द होने की जानकारी दी गई है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द की हैं. वहीं, दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले जम्मू मंडल की चार ट्रेनें भी रद्द की गई हैं.