नाम- सुमन मियां… पर निकला बांग्लादेशी, साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध युवक गिरफ्तार, 3 देशों के नोट भी मिले, 3 साथी फरार


Last Updated:

Sahibganj News: साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है. 15657 ब्रह्मपुत्र मेल से गुवाहाटी जा रहे 26 साल के सुमन मियां की संदिग्ध गतिविधियां देखकर सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया. हालांकि, उसके तीन साथी फरार होने में कामयाब गए. आरोपी के पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र, दो मोबाइल फोन और तीन देशों के नोट बरामद हुए हैं. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िये.

Top Deals Inside

नाम- सुमन मियां... पर निकला बांग्लादेशी, ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध गिरफ्तार Zoom

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार,

साहिबगंज. झारखंड के साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल से एक कथित बांग्लादेशी नागरिक को पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद सुमन मियां के रूप में बताई गई है. उसके पास से पहचान संबंधी दस्तावेज, मोबाइल फोन और अलग-अलग देशों की मुद्रा मिलने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि उसके साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य लोग सुरक्षाकर्मियों को देखकर फरार हो गए. मामले में युवक के दस्तावेजों और यात्रा के उद्देश्य की जांच की जा रही है. मामला मालदा रेल मंडल के साहिबगंज रेलवे स्टेशन का है.

ब्रह्मपुत्र मेल में संदिग्ध गतिविधि के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, 15657 ब्रह्मपुत्र मेल से युवक दिल्ली से गुवाहाटी की ओर जा रहा था. ट्रेन में सफर के दौरान वह ऊपरी बर्थ पर सो रहा था. मिर्जाचौकी और साहिबगंज के बीच ट्रेन में झटका लगने पर वह नीचे गिरने लगा. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे संभाला. इसके बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई. पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान बांग्लादेशी पहचान पत्र, दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है . इसके अतिरिक्त भारत, बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तानी 100 रुपये वैल्यू वाला नोट भी मिले हैं.

श्रीनगर में कबाड़ का काम करने की बात

पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अपने साथियों के साथ कबाड़ का काम करता था. इसके बाद वह दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर गुवाहाटी जा रहा था. वहां से आगे बांग्लादेश जाने की योजना होने की बात भी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सुमन ने पूछताछ में बताया कि वह करीब तीन महीने पहले एक दलाल को 10 हजार रुपये देकर भारत में दाखिल हुआ था. उसके पास से तीन मोबाइल फोन मिलने की जानकारी मिली है.

फरार साथियों की तलाश, दस्तावेजों की जांच

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद आरपीएफ युवक को पूछताछ के लिए ले गई. सुरक्षा एजेंसियां उसके पहचान पत्रों, भारत में प्रवेश के तरीके और यात्रा के उद्देश्य की जांच कर रही हैं. फरार बताए जा रहे तीन लोगों की पहचान और उनके ठिकाने का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है. आरपीएफ आरोपी को पहले बरहरवा ले गई और बाद में साहिबगंज लाकर पूछताछ की गई. आरपीएफ इंस्पेक्टर समीरण चौधरी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके दस्तावेजों की सत्यता, यात्रा के उद्देश्य और फरार साथियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है.



Source link