Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. ये एक्ट्रेसेस कभी अपने कपड़ों, तो कभी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में कृति सेनन और कैटरीना कैफ को उनके लुक्स और कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इन दोनों हसीनाओं ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना रिएक्शन दिया है.
नई दिल्ली. हाल ही में कैटरीना कैफ और कृति सेनन भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं. रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर कृति सेनन ने एक ऐड फिल्म की थी जिसकी वजह से वो बुरी तरह ट्रोल हुईं. ज्वेलरी ब्रांड जीवा के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों को लेकर काफी विवाद हुआ था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mrunalthakur)
इस ऐड फिल्म में कृति सेनन ने ब्रालेट टॉप, केप और स्कर्ट पहनी थी. सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस के आउटफिट पर जमकर बवाल काटा था. वहीं कंगना रनौत ने भी कृति सेनन के कपड़ों पर सवाल खड़े किए थे जिसकी वजह से मामले ने तूल पकड़ा. मामले को बढ़ते देख जीवा ने अपना ऐड वापस ले लिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mrunalthakur)
कृति सेनन के बाद कैटरीना कैफ भी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं. पिछले साल मां बनीं कैटरीना कैफ इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर पहली बार पब्लिक में नजर आईं. पब्लिक अपीयरेंस के बाद एक्ट्रेस को वजन की वजह से ट्रोल किया गया. कैटरीना कैफ ने यूके में आयोजित के ब्यूटी के इवेंट में बॉडी शेमिंग पर चुप्पी तोड़ी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mrunalthakur)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन सबके बीच अब मृणाल ठाकुर ने दोनों एक्ट्रेसेस को सपोर्ट किया है. वो कृति सेनन और कैटरीना कैफ का सपोर्ट करते हुए कहती हैं कि लोग भूल जाते हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री में कितना काम किया है. पीटीआई से बातचीत के दौरान मृणाल ठाकुर ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने और अपने फैसले लेने का अधिकार है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mrunalthakur)
मृणाल ठाकुर ने सवाल उठाया कि आखिर लोग उन महिलाओं को जज करने वाले कौन होते हैं, जिन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि महिलाओं को लगातार उनके रूप-रंग, कपड़ों और निजी फैसलों के आधार पर परखा जाता है. हालांकि, पुरुषों को भी कई तरह की टिप्पणियों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन महिलाओं को लेकर यह रवैया खास तौर पर देखने को मिलता है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम mrunalthakur)
मृणाल ठाकुर ने कहा, ‘ये उनकी जिंदगी है और ये उनकी चॉइस है. हर किसी को अपनी लाइफ एंजॉय करने का फेज होता है. हम लोग कौन हैं. लोग इन आइकॉनिक महिलाओं को जज करते हैं और ये भूल जाते हैं कि उन्होंने बिजनेस और फिल्म इंडस्ट्री में कितना शानदार काम किया था’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mrunalthakur)
मृणाल ठाकुर ने आगे कहा, ‘चाहे वो कैटरीना कैफ हों या कृति सेनन उन लोगों ने देश ही नहीं विदेशों में भी बिजनेस कर रखा है. लोगों को किसी और पर कमेंट नहीं करना चाहिए. लोग पागल हैं’.मृणाल ठाकुर अपने वीडियो की वजह से काफी ट्रोल हो चुकी हैं. उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें वो बिपाशा बसु को लेकर विवादित टिप्पणी करते दिखी थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mrunalthakur)
कई साल पुराना ये वीडियो जब वायरल हुआ तो लोगों ने मृणाल ठाकुर को जमकर ट्रोल किया था. मृणाल ठाकुर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ में देखा गया था. ये फिल्म जी5 पर मौजूद है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mrunalthakur)