अलवर: 9 माह की गर्भवती महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप


Last Updated:

अलवर के शांतिकुंज के पास एफसीआई गोदाम के पास एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. नौ महीने की गर्भवती एक विवाहिता ने डबल डेकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मौत से पहले मृतका द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसमें पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मृतका अंतिमा का विवाह करीब तीन साल पहले भरतपुर जिले के शकरपुर गांव निवासी सौम्य राजपूत के साथ हुआ था.

Top Deals Inside

9 माह की गर्भवती महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लगाए आरोपZoom

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में शांतिकुंज के पास एफसीआई गोदाम के नजदीक एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 9 माह की गर्भवती विवाहिता अंतिमा ने डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका जनता कॉलोनी की रहने वाली थी. आत्महत्या से पहले अंतिमा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं.

परिजन ने बताया है कि अंतिमा को लगातार फोन कर रहे थे. उनसे बात नहीं हो पा रही थी. लेकिन थोड़ी देर बाद उनका फोन रेलवे के गार्ड ने उठाया. रेलवे गार्ड ने बताया है कि यहां ये घटना हुई है. परिजनों की तीन सुसाइड नोट मिले हैं. इनमें से एक सुसाइड साइट पर मिला है. एक उनके फोन के कवर में था. एक सुसाइड नोट उनको घर से मिला है.

सुसाइड नोट में अंतिमा ने आरोपियों के लिए उम्रकैद या फांसी की सजा की मांग की है. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सौम्य राजपूत, ससुर गोपाल और सास मंजू उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे.

तीन साल पहले हुई थी शादी

करीब तीन साल पहले अंतिमा की शादी भरतपुर के शकरपुर निवासी सौम्य राजपूत से हुई थी. सौम्य एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले अंतिमा की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई थी. घटना के बाद मामले में दहेज प्रताड़ना और पहले भी जानलेवा हमले की कोशिश के आरोपों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. इस मामले में अभी तक पुलिस का बयान नहीं आया है. उसके बाद ही पता लग पाएगा कि इस मामले में आगे कौन से तथ्य सामने आए हैं.



Source link