Viral Video: शर्मनाक! गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार, छात्र के गंजे सिर को बनाया ‘तबला’ और फिर…


Last Updated:

Social Media Viral: सोशल मीडिया पर वायरल होने की दीवानगी में शिक्षकों को भी अपनी मर्यादा भूलने पर मजबूर कर दिया है. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई विकासखंड अंतर्गत बरौली प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार माथुर एक मासूम छात्र के गंजे सिर पर तबले की तरह हाथ बजाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

Top Deals Inside

गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार, छात्र के गंजे सिर को बनाया 'तबला' और फिर…Zoom

शिक्षक का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. (स्क्रीन ग्रैब)

Social Media Viral Video:  सोशल मीडिया के क्रेज इस कदर छाया हुआ है कि लोग वायरल होने के लिए कुछ भी करने से नहीं चूकते हैं. रातों-रात वायरल होने के लिए लोग अपने कर्तव्य को भी भूल जाते हैं. आए दिन हमें कई रील्स ऐसे दिख ही जाते हैं, जिसमें कई सरकारी अधिकारी ड्यूटी से इतर वीडियो बना रहे होते हैं. बहरहाल, अभी हम एक ऐसे वायरल वीडियो की बात करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप भी एक बार के लिए गुरु-शिष्य परंपरा पर सवाल खड़े करने के लिए मजबूर हो जाएंगे. दरअसल, इटावा के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक बच्चे के सिर पर तबला बजाते हुए नजर आ रहे हैं.

ये घटना सैफई के बरौली प्राथमिक स्कूल की बताई जा रही है. इसमें स्कूल के प्रिंसिपल प्रधानाचार्य दिनेश कुमार एक तीसरी कक्षा के बच्चे को गंजे सिर पर जोर-जोर से तबला बजाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में जैसा कि देखा जा सकता है कि तबला बजाने के दौरान वे जोर-जोर से हंसते हुए ठहाका लगा रहे हैं. पास में बैठे बच्चे भी उस पर हंसते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शिक्षक को जमकर लताड़ लगाई, साथ ही लोगों ने सवाल खड़ा किया कि पढ़ाई के नाम पर इस प्रकार का मनोरंजन सचमुच निंदनीय है.

छात्र के सिर को बनाया तबला

यह पूरा मामला सैफई विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरौली प्राथमिक विद्यालय का है. यहां तैनात प्रधानाचार्य दिनेश कुमार माथुर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कक्षा में कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके सामने एक 7-8 साल का मासूम छात्र खड़ा है. इस छात्र के सिर पर बाल नहीं हैं (गंजा है). आरोपी प्रधानाचार्य उस बच्चे के गंजे सिर को तबला मानकर उस पर जोर-जोर से हाथ थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में शिक्षक ठहाके लगाकर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि क्लास में बैठे अन्य बच्चे भी इस कृत्य को देखकर हंस रहे हैं.

रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली

आरोपी शिक्षक खुद वीडियो रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तेजी से प्रतिक्रिया व्यक्त की और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. लोगों का कहना था कि विद्यालयों को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, जहां इस तरह की हरकतें बच्चों के मानसिक विकास पर बुरा असर डालती हैं.

बीएसए ने की कड़ी कार्रवाई

मामला तूल पकड़ने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आया. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच कराई और आरोपी प्रधानाचार्य दिनेश कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.



Source link