Last Updated:
UPI MDR latest News : यूपीआई के जरिेये 2000 से ज्यादा पेमेंट पर लगने वाला चार्ज क्या सच में टल गया? 15 अक्टूबर 2026 से इसे वसूला जाना था, अब क्या होगा. यूपीआई स्टीयरिंग कमेटी की मीटिंग हुई या नहीं, हुई तो कोई फैसला लिया गया है या नहीं. इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलने वाले हैं. क्योंकि पहले कहा जा रहा था कि सरकार यूपीआई पेमेंट चार्ज लागू होने की समय सीमा जनवरी तक के लिए बढ़ा सकती है.
यूपीआई पेमेंट चार्ज पर कुछ भी फैसला नहीं हो सका.
यूपीआई पेमेंट पर MDR चार्ज 15 अक्टूबर 2026 से वसूला जाएगा या नहीं, इस पर फैसला फिलहाल अधर में लटक गया है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की यूपीआई स्टीयरिंग कमेटी की 9 अक्टूबर को मीटिंग होने वाली थी. कहा जा रहा था कि इसी मीटिंग में चार्ज लगाने की तारीख बढ़ाने को लेकर ऐलान हो सकता है. लेकिन मनीकंट्रोल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक- शनिवार को यह मीटिंग हुई ही नहीं. अब यह स्पष्ट नहीं है कि कमेटी की अगली बैठक कब होगी और नए शुल्क पर अंतिम फैसला कब आएगा.
जनवरी 2027 तक टल सकता है फैसला
व्यापारी क्यों कर रहे हैं विरोध?
यूपीआई MDR का का का कारोबारी विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि अक्टूबर से दिसंबर तक खरीदारी बढ़ती है. अगर ये लागू हुआ तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं. कम मार्जिन पर कारोबार करने वाले दुकानदारों के लिए बार-बार होने वाले डिजिटल ट्रांजैक्शन पर शुल्क अतिरिक्त खर्च बन सकता है.अलग-अलग तरह के भुगतान पर MDR की दरें और नियम अलग होने से व्यापारियों के बीच भ्रम की आशंका है.व्यापारियों को डर है कि कुछ कारोबारी इस लागत की भरपाई सामान या सेवाओं की कीमत बढ़ाकर कर सकते हैं.