आज 9 अक्टूबर को शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आ रहा है. गिफ्ट निफ्टी 71 अंक उछलकर 22,364 के स्तर पर कारोबार करते हुए सुबह 7 जबे नजर आया. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है और क्रूड 0.74 फीसदी फिसलकर 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी घटकर 5.23 फीसदी पर पहुंच गई है. इन ग्लोबल संकेतों के बीच आज बाजार की चाल पर निवेशकों की नजर रहेगी. इसके अलावा, विदेशी बाजारों के रुख और बड़े शेयरों में होने वाली खरीदारी-बिकवाली से भी बाजार की दिशा तय हो सकती है.
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 794 अंक उछला
शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. BSE सेंसेक्स 794.35 अंक यानी 1.11% चढ़कर 72,387.59 के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, Nifty 50 में 253.15 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,484.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
IT शेयरों में तेजी, Hexaware, Cyient और TCS के शेयर चढ़े
शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बाजार खुलते ही Nifty 500 में Hexaware Technologies, Cyient और Tata Consultancy Services (TCS) के शेयरों में तेजी देखने को मिली. अमेरिका में H-1B वीजा से जुड़े फैसले के चलते और कई वजहों से भारतीय IT शेयरों में खरीदारी बढ़ी है. वहीं, Anand Rathi Wealth और Physicswallah के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए.
ITC के शेयर्स का हाल
सिगरेट से लेकर होटल, एग्रीकल्चर और पेपर कारोबार तक फैली ITC के शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से 50% से ज्यादा टूट चुके हैं. एक्सपर्ट्स ने वित्त वर्ष 2027-28 के लिए कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) के अनुमान भी घटाए हैं. GQG की बड़ी ब्लॉक डील के बीच निवेशकों की नजर अब सिगरेट की कीमतों में बदलाव, FMCG कारोबार की ग्रोथ और पेपर सेगमेंट में सुधार पर है. इन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कंपनी के शेयरों में रिकवरी और निवेशकों का भरोसा लौटाने के लिए अहम साबित हो सकता है.
शेयर बाजार में तेजी कायम
शेयर बाजार में तेजी जारी है. सेंसेक्स 499.06 अंक यानी 0.70% चढ़कर 72,092.30 के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी 157.10 अंक की बढ़त के साथ 22,388.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
TCS के शेयर्स में तेजी
बाजार खुलते ही TCS के शेयरों में 3.5% से ज्यादा की तेजी आई है.
TCS के नतीजे कैसे रहे
TCS के CEO और MD के कृतिवासन ने कहा कि कंपनी लगातार पांचवीं तिमाही में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज कर रही है और सभी प्रमुख बाजारों में अच्छा प्रदर्शन रहा है. उनके मुताबिक, करीब 50% आईटी सर्विसेज कॉन्ट्रैक्ट में कीमतों में कमी का असर दिख रहा है. AI के कारण कुछ प्रोजेक्ट्स में 10-20% तक कीमतों में गिरावट हो सकती है, लेकिन यह हर कॉन्ट्रैक्ट पर लागू नहीं होती. AI की मदद से नए प्रोजेक्ट्स में बेहतर बिजनेस नतीजे मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुराने कारोबार में कमी के मुकाबले नई टेक्नोलॉजी और सर्विसेज तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन AI से होने वाली ग्रोथ कब तक इस कमी की भरपाई करेगी, यह कहना मुश्किल है. कमजोर खर्च के बावजूद कंपनियों का वेंडर कंसोलिडेशन और टेक्नोलॉजी मॉडर्नाइजेशन TCS के लिए नए मौके बना रहे हैं. उन्होंने टाटा संस के विवाद का TCS पर कोई असर होने से भी इनकार किया.
शेयर बाजार की ओपनिंग
शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 295.61 अंक यानी 0.41% चढ़कर 71,888.85 के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी 90.50 अंक यानी 0.41% की बढ़त के साथ 22,322.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.