Nic Maddinson Duck SA vs AUS: 33 गेंद में 0 रन बनाकर आउट, कैंसर से जंग लड़कर 10 साल बाद हुई थी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

Nic Maddinson Duck SA vs AUS: 33 गेंद में 0 रन बनाकर आउट, कैंसर से जंग लड़कर 10 साल बाद हुई थी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी


नई दिल्ली: किसी ने नहीं सोचा था कि कैंसर को मात देकर 10 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले निक मैडिनसन अपने कमबैक मैच में खाता तक नहीं खल पाएंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने मैडिंसन को प्लेइंग इलेवन में जगह देकर सबको चौंका दिया था. मगर यह 34 वर्षीय खब्बू सलामी बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए मार्को यानसेन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गया. 33 गेंद खेलने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल पाया.

मैडिनसन अब 21वीं सदी में किसी टेस्ट ओपनर द्वारा ‘डक’ के साथ खेली गई सबसे लंबी पारी का शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना चुके हैं.

2016 में खेला था आखिरी टेस्ट मैच
दिसंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेलने के बाद मैडिनसन को 2026 में अगला मौका मिला, लेकिन इसे वह भुनाने में बुरी तरह फ्लॉप रहे. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. ट्रेविस हेड और निक मैडिंसन पारी की शुरुआत करने आए. जोस इंगलिश की उंगली टूटने के बाद स्क्वॉड में शामिल हुए मैडिनसन को अपनी लय तलाशने में काफी संघर्ष करना पड़ा.

सबसे ज्यादा बॉल खेलकर 0 पर आउट होने वाले ओपनर

  • 39- डैरिन मर्रे (NZ) vs SL, डुनेडिन, 1995
  • 36 – ट्रेवर ग्रिपर (ZIM) vs WI, किंग्सटन, 2000
  • 33- निक मैडिनसन (AUS) vs SA, डरबन, 2026
  • 30- मार्क डेकर (ZIM) vs SL, बुलवायो, 1994
  • 29- ब्रायन लकहर्स्ट (ENG) vs AUS, सिडनी, 1971

साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था डेब्यू
मैडिनसन ने 2016 में मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर तीन टेस्ट मैच खेले थे, उन्होंने एडिलेड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रेनशॉ के साथ अपना डेब्यू किया था. मैडिनसन ने मार्च 2025 के बाद से कोई फर्स्ट-क्लास क्रिकेट भी नहीं खेला है, हालांकि कैंसर का पता चलने से पहले दिसंबर 2018 से मार्च 2024 के बीच शेफील्ड शील्ड में 52.37 की औसत के साथ उनका घरेलू रिकॉर्ड शानदार रहा.

कोच की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे
मैच शुरू होने से पहले कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा था कि अगर निक आते हैं तो वह टॉप ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में भी क्योंकि वह स्पिन और पेस दोनों गेंदों के खिलाफ बढ़िया बल्लेबाजी करते हैं.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: ट्रेविस हेड, निक मैडिनसन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्करम, रयान रिकेलटन, डेविड बेडिंगहम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विआन मुल्डर, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, केशव महाराज, साइमन हार्मर और एनरिक नॉर्टजे



Source link