Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 09 October 2026: मीन राशि के जातक आज यानी 09 अक्टूबर 2026 को अपने बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें. कोई भी नए तरह का काम आगे बढ़ा रहे हैं, कुछ नया शुरू कर रहे हैं और कागजों से संबंधित कार्यवाही होनी है, तो सोच-समझकर साइन करें.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (09 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार) शुभ रहेगा. आज चंद्रमा 7वें भाव कन्या राशि में गोचर कर रहा है, जो आपके व्यवहार, जीवन, व्यापार साझेदारी और क्लाइंट्स के साथ तालमेल को प्रभावित करेगा. इसके साथ ही शनिदेव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. इससे आपके जीवन में अनुशासन और गहरे बदलाव की शुरुआत होगी. सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक पटेरिया लोकल 18 को बताते हैं कि मीन राशि वालों के लिए आज शुभ अंक 3 और 9 हैं. भाग्य अंक 7 है. ये तीनों अंक आज बेहद अनुकूल रहेंगे. शुभ रंग पीला या क्रीम है. इन रंगों का उपयोग करने से ये आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. आज शुभ दिशा उत्तर पूर्व और ईशान कोण है. ईशान कोण की दिशा में की गई यात्रा या कार्य लाभकारी साबित होंगे.
करियर और व्यवसाय को लेकर बात करें, तो पार्टनरशिप में आपके जो कार्य चल रहे हैं, उसमें अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें. कोई भी नए तरह का काम आगे बढ़ा रहे हैं, शुरू कर रहे हैं और कागजों से संबंधित कार्यवाही होनी है, तो सोच-समझकर हस्ताक्षर करें. काम का दबाव हो सकता है लेकिन वरिष्ठ और सहकर्मियों के सहयोग से प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे.
आज प्रेम संबंध और पारिवारिक रिश्ते बेहतर रहेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ रहने से समझ और विश्वास बढ़ेगा. अगर पुरानी कोई गलतफहमी चल रही है, जिसने विवाद का रूप ले लिया है, तो आपकी विनम्र संवाद शैली इस गलतफहमी को दूर कर रिश्तों से कड़वाहट दूर करेगी और संबंध पहले के जैसे हो सकते हैं. बातचीत करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है.
मीन राशि वाले आज अपने कार्य की व्यस्तता के बीच पर्याप्त नींद लें. बाहरी खानपान से बचें. अतिरिक्त काम का बोझ लेने से शरीर में थकान और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए भरपूर पानी पीएं और संतुलित दिनचर्या को अपनाएं.
मीन राशि वालों को आज भगवान श्रीगणेश की आराधना करनी है. सुबह के समय स्नान के बाद भगवान गणेश के लिए हरी दूर्वा चढ़ाएं और आटे से बना घी का दीपक जलाकर अर्पित करें. इसकी वजह से आपके कार्य क्षेत्र की रुकावट दूर होंगी. शनि के नक्षत्र परिवर्तन को अनुकूल बनाने के लिए ‘ओम शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करना है. अगले दिन शनिवार को सुबह पीपल के पेड़ के नीचे चींटियों को चीनी डालें. इस वजह से स्वास्थ्य में सुधार होगा. शनि का जो नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है, उसको अनुकूल करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें.