Kitchen Hack :दाल-सब्‍जी बनाते वक्त हिलता है कुकर का हैंडल? बर्तन वाले भैया का ‘दवा की खाली पत्‍ती’ वाला जुगाड़ है जबरदस्‍त

Kitchen Hack :दाल-सब्‍जी बनाते वक्त हिलता है कुकर का हैंडल? बर्तन वाले भैया का ‘दवा की खाली पत्‍ती’ वाला जुगाड़ है जबरदस्‍त


How To Fix Cooker Loose Handle Screw : अक्‍सर किचन में काम करते समय अचानक कुकर का हैंडल ढीला हो जाता है और खाना बनाते वक्‍त झुझलाहट शुरू हो जाती है. ऐसे समझ नहीं आता कि कुकर को ठीक कराना चाहिए या नया कुकर खरीद लेना चाहिए. दरअसल, दाल-सब्जी छौंकते समय या कुकर उठाते वक्त अगर हैंडल हिलने लगे, तो हाथ जलने का खतरा भी बना रहता है. इस छोटी सी समस्या से बचने के लिए हम अक्सर बार-बार स्क्रूड्राइवर से पेच कसते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में वह फिर ढीला हो जाता है. अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. नोएडा 75 बाजार के बर्तन वाले भैया ने एक ऐसा जबरदस्त और आसान घरेलू जुगाड़ बताया है, जिससे यह समस्या 1 मिनट में हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.

इमेज क्रेडिट: Instagram-Tsering lhamu sherpa

क्यों बार-बार ढीला होता है कुकर का हैंडल?
हर घर में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल रोज होता है. ऐसे में खाना बनाते वक्त लगातार गर्मी, भाप और वजन उठाने की वजह से हैंडल और कुकर की बॉडी के बीच का स्क्रू अपनी पकड़ खो देता है. यही नहीं, आपसी घर्षण की वजह से भी पेच ढीला हो सकता है. इसे ठीक करने के लिए बार-बार स्क्रू कसने से भी इसका छेद बड़ा हो जाता है, जिसके बाद साधारण तरीके से पेच टाइट बैठता ही नहीं है.

बर्तन वाले भैया का वायरल जुगाड़
इस परेशानी से हमेशा के लिए निजात पाने के लिए बर्तन वाले भैया ने एक बेहद आसान और मुफ्त का तरीका साझा किया है, जिसके लिए आपको बाजार से कोई नया सामान खरीदने की जरूरत नहीं है.

दवा के खाली पत्ते का इस्तेमाल: घर में अक्सर कफ सिरप या अन्य गोलियों की खाली सिल्वर कलर की मेडिसिन स्ट्राइप (पन्नी) पड़ी रहती है, जिसे हम कचरा समझकर फेंक देते हैं. बस, आपको इसी का इस्तेमाल करना है.

ऐसे करें कटिंग और साइजिंग: उस सिल्वर फॉयल या मेडिसिन स्ट्राइप को कैंची से गोल आकार में इतना छोटा काट लें कि वह आसानी से स्क्रू के छेद के अंदर फिट हो सके.

लगाने का तरीका: अब कुकर के हैंडल के छेद में इस कटी हुई पन्नी को रखें और इसके ऊपर से स्क्रू को कस दें. नीचे वीडियो देखें-

कैसे काम करता है यह नुस्खा?

जब आप सिल्वर फॉयल के टुकड़े के साथ स्क्रू को कसते हैं, तो यह फॉयल स्पेस को अंदर से पूरी तरह पैक कर देती है. यह एक ग्रिप (पक्कड़) का काम करती है, जिससे स्क्रू को टाइट पकड़ मिलती है. इसके बाद न तो पेच अपनी जगह से हिलेगा और न ही हैंडल बार-बार ढीला होगा.

यह छोटा सा और बिल्कुल फ्री का जुगाड़ आपके बड़े काम आ सकता है. तो देर किस बात की, आज ही अपनी रसोई में इस आसान ट्रिक को आजमाएं और सुरक्षित तरीके से कुकर का इस्तेमाल करें!

एक अन्‍य उपाय-

नेल पेंट या फेविकोल का इस्तेमाल (Thread Locker Hack)-
जब आप स्क्रू को कसने जा रहे हों, तो स्क्रू की चूड़ियों (Threads) पर थोड़ा सा ट्रांसपेरेंट नेल पेंट (नैल पॉलिश) या लकड़ी वाला फेविकोल लगा दें. दरअसल, नेल पेंट या ग्लू सूखने के बाद एक मजबूत ग्रिप बना लेता है, जिससे कंपन या गर्मी की वजह से स्क्रू आसानी से अपनी जगह से बाहर नहीं खुलता. हालांकि, जब आपको जरूरत हो तब इसे स्क्रूड्राइवर की मदद से खोला भी जा सकता है.



Source link