Jharkhand Weather: आज रांची समेत 24 जिलों में छाए रहेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

Jharkhand Weather: आज रांची समेत 24 जिलों में छाए रहेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा .राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार आज कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

आज इन जिलों में होगी बारिश
आज राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इसमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज शामिल हैं. इसके अलावा रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी बारिश के आसार हैं. पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां में भी मेघ गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

आज चलेंगी तेज हवाएं
आज मौसम में बदलाव के कारण 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. आंधी और बिजली चमकने को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

कल कैसा रहेगा मौसम?
कल यानी 10 अक्टूबर को भी 11 जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है.

11 अक्टूबर से साफ होगा आसमान
मौसम विभाग के अनुसार 11 अक्टूबर से राज्य के लगभग सभी जिलों में आसमान साफ हो जाएगा. इसके बाद मौसम शुष्क रहने लगेगा. 12 और 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड से पूरी तरह विदा हो सकता है.

सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
मौसम में इस बदलाव के बाद आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा. वहीं 10 अक्टूबर के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी. इससे दिन और रात के तापमान में अंतर साफ महसूस होने लगेगा.



Source link