Bihar Weather Today: पटना से भागलपुर तक अब बढ़ेगा तापमान, जानें बिहार के किन जिलों में है बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Today: पटना से भागलपुर तक अब बढ़ेगा तापमान, जानें बिहार के किन जिलों में है बारिश का अलर्ट


पटना: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बीच मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है. 10 अक्टूबर को बिहार में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पूरे बिहार में भारी बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट नहीं है. पटना मौसम विभाग की 10 अक्टूबर को जारी चेतावनी के अनुसार, आज से 16 अक्टूबर तक बिहार के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. हालांकि, स्थानीय स्तर पर बादल और छिटपुट बौछारों की संभावना बनी हुई है.

जानें बिहार के किन जिलों में है बारिश की संभावना

आज मौसम विभाग की ओर से बिहार के किसी जिले में बारिश या वज्रपात की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. हालांकि, मौसम के स्थानीय पूर्वानुमान में कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. आज दिन में धुंधली धूप और गर्म मौसम रहने का अनुमान है. वहीं, पटना, अररिया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर, मुंगेर, भागलपुर और बेगूसराय में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. इन जिलों के लिए बारिश, आंधी और वज्रपात की कोई चेतावनी नहीं जारी है.

जानें पटना से बेगूसराय तक कैसा रहेगा रहेगा तापमान

बिहार में दिन का तापमान सामान्यतः 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह और रात में अपेक्षाकृत राहत मिलेगी. जबकि दोपहर में गर्मी और उमस महसूस हो सकती है.

10 अक्टूबर तक जानें इन जिलों का तापमान

आज बिहार के कई जिलों में तापमान में बड़ा परिवर्तन हो सकता है. आज पटना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23-32°C रह सकता है. जबकि अररिया में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23-32°C रह सकता है. इसके अलावा जहानाबाद का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23-32°C रह सकता है. वहीं, मुजफ्फरपुर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23-32°C हो सकता है. साथ ही गया जिले का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 22-32°C रह सकता है. समस्तीपुर में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23-32°C रह सकता है. जबकि मुंगेर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23-32°C रह सकता है. वहीं, भागलपुर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 24-33°C होने की संभावना है. बेगूसराय में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23-32°C रहने वाला है.

जानें 10 से 15 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

10 अक्टूबर: सुबह कुछ जिलों में हल्की बौछार पड़ने की संभावना है. दिन में धूप और गर्मी रह सकती है.
11 अक्टूबर: कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है, दोपहर में उमस की संभावना है.
12 अक्टूबर: स्थानीय स्तर पर बारिश की संभावना है, अधिकतम तापमान 32°C के आसपास रह सकता है.
13 अक्टूबर: बारिश की संभावना घटने और तापमान लगभग 33°C तक पहुंचने का अनुमान है.
14 अक्टूबर: अधिकांश जिलों में धूप और शुष्क मौसम रह सकता है.
15 अक्टूबर: गर्मी बढ़ सकती है, कुछ जिलों में पर तापमान 34°C तक पहुंचने की संभावना है.

ऐसे में 10 से 15 अक्टूबर के बीच बिहार में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने और तापमान बढ़ने की संभावना है. आज बड़े स्तर पर आंधी-तूफान या वज्रपात का अलर्ट नहीं है. किसानों और आम लोगों को स्थानीय मौसम के अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.



Source link