अफगान पेसर्स ने बपराया कहर, पहले दिन बांग्लादेश ने 8 विकेट पर बनाए 317 रन
Last Updated:
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया. दूसरे सेशन के बाद अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की, जिससे बांग्लादेश के बल्लेबाज मुश्किल में नजर आए. दिन की समाप्ति तक बांग्लादेश के लिए नईम हसन और तैजुल इस्लाम क्रीज पर खड़े थे.
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन अफगानिस्तान ने जबरदस्त वापसी की, जिससे बांग्लादेश ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 317 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के लिए नईम हसन और तैजुल इस्लाम क्रीज पर डटे हुए थे. अफगानिस्तान की गेंदबाजी में दिन में गिरे आठ विकेटों में से सात विकेट मोहम्मद सलीम, यामीन अहमदजई और इस्मत आलम की तिकड़ी ने मिलकर झटके.
बल्लेबाजी की बात करें तो बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया. टीम के लिए शादमान इस्लाम, तंजीद हसन और लिटन दास ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने तेज-तर्रार बल्लेबाजी की. उन्होंने पहले दिन के पहले सत्र में ही 71 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 83 रन कूट दिए. हालांकि, वह अपने शतक के करीब पहुंचकर चूक गए.
शादमान और लिटन ने भी जड़ी फिफ्टी
तंजीद के अलावा बांग्लादेश के लिए शादमान और लिटन दास ने भी अर्धशतक लगाए. इन दोनों की पारियों की बदौलत खेल के दूसरे सत्र में बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी. एक समय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 221 रन था, लेकिन इसके बाद 4 रन के भीतर अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने 3 विकेट झटककर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया.
लगातार झटकों के बाद लिटन और मेहदी ने छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े. ऑस्ट्रेलिया में अपनी पिछली तीन टेस्ट पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद लिटन का फॉर्म में लौटना टीम के लिए अच्छा संकेत रहा है. लिटन दास ने 89 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 53 रन बनाए, जिसके बाद नई गेंद उपलब्ध होने से ठीक पहले अहमदजई ने फाइन-लेग बाउंड्री के पास डाइव लगाकर उनका शानदार कैच लपका.
कैसी रही अफगानिस्तान की गेंदबाजी
बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन की शुरुआत में अफगानिस्तान के गेंदबाजों को साफी संघर्ष करना पड़ा था. हालांकि, दूसरे सेशन के बाद उन्होंने शानदार वापसी की टीम के लिए पहले दिन की समाप्ति तक मोहम्मद सलीम साफी ने 3, यामीन अहमदजई और इस्मत आलम ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.