35000 रुपये सैलरी, खाना-पीना फ्री, नौकरी चाहिए तो चले आईए शिमला, फटाफट ऐसे कर लें रजिस्ट्रेशन


Last Updated:

Himachal Jobs: हिमाचल प्रदेश में यूएई के लिए इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती निकली है. शिमला में 16 और 17 अक्टूबर 2026 को इंटरव्यू होंगे. आईटीआई पास युवा 14 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. 35 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी.

Top Deals Inside

35000 रुपये सैलरी, खाना पीना फ्री, नौकरी चाहिए तो चले आईए शिमला, ये है डिटेल Zoom

हिमाचल प्रदेश में विदेश जाने वालों के लिए नौकरी का मौका है.

शिमला. हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी विदेश में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके काम की खबर है. शिमला में नौकरी के लिए इंटरव्यू होने जा रहा है.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के जरिये संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है.  यूएई की कंपनी के लिए मुंबई की एक एजेंसी भर्ती कर रही है.

भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम दो वर्ष के अनुबंध पर रोजगार मिलेगा. इस दौरान मासिक वेतन 1,100 से 1,300 UAE दिरहम निर्धारित किया गया है. यानी करीब 35 हजार रुपये सैलरी अभ्यर्थियों को नियमानुसार ओवरटाइम, निःशुल्क भोजन अथवा फूड अलाउंस, रोजगार की शर्तों के अनुसार आवास एवं परिवहन सुविधा तथा नियोक्ता द्वारा वीजा उपलब्ध करवाया जाएगा. इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष एक माह का सवैतनिक अवकाश और हवाई टिकट के लिए 2,700 धीरम (70 हजार रुपये) का वार्षिक भत्ता भी निर्धारित है.

इन पदों के लिए इलेक्ट्रीशियन अथवा फिटर ट्रेड में आईटीआई और डिप्लोमा होना अनिवार्य है. फ्रेशर एवं अनुभवी दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वैध पासपोर्ट अनिवार्य है. जिन अभ्यर्थियों के पास पासपोर्ट नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने पर सात दिनों के भीतर पासपोर्ट बनवाना अनिवार्य होगा.

भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है. पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 16 एवं 17 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किए जाएंगे. साक्षात्कार स्थल की जानकारी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उपलब्ध करवाई जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित सेवा शुल्क 30,000 रुपये, 18 प्रतिशत जीएसटी सहित कुल 35,400 रुपये तथा 1,500 रुपये मेडिकल शुल्क का भुगतान करना होगा.

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfrAluTNuWDD0fxoTON5xq17veGAMASKxTz1j_j-UELQAGqHg/viewform लिंक पर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवाएं. शिमला जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने पात्र युवाओं से आग्रह किया है कि वे विदेश में रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने के लिए समय रहते पंजीकरण करवाएं तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भर्ती अभियान में भाग लें.



Source link