1. Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज आंधी-वज्रपात का खतरा, जानें 15 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

1. Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज आंधी-वज्रपात का खतरा, जानें 15 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?


रांची: झारखंड में मानसून की विदाई के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. आज झारखंड के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और वज्रपात की आशंका है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में झारखंड में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 10 अक्टूबर के पूर्वानुमान में झारखंड के लिए आज गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है. वहीं, 11 से 15 अक्टूबर तक झारखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

झारखंड के इन जिलों में है बारिश और वज्रपात की संभावना

रांची मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 10 अक्टूबर को झारखंड के कुछ जिलों में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, रांची में दोपहर के समय गरज के साथ बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में भी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है. वहीं, झारखंड के सभी जिलों में बारिश या आंधी आने की संभावना नहीं है.

रांची, पलामू, गुमला समेत जानें 6 शहरों का तापमान

वैसे तो झारखंड के तापमान लगातार बदलाव देखा जा रहा है. वहीं, आज रांची का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 18-27°C पहुंच सकता है. जबकि पलामू का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19-29°C रह सकता है. यहां मौसम मौसम अपेक्षाकृत गर्म और धुंधली धूप वाला रह सकता है. वहीं, गुमला का लगभग 19-29°C रह सकता है. जबकि हजारीबाग का न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगभग 19-29°C रह सकता है. साथ ही जमशेदपुर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगभग 21-34°C रह सकता है. साथ ही साथ बोकारो का तापमान लगभग 21–31°C रह सकता है.

जानें 9 अक्टूबर को किन-किन जिलों में हुई बारिश

IMD के आंकड़ों के अनुसार, 9 अक्टूबर को चाईबासा में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बोकारो के में कोई बारिश दर्ज नहीं हुई है.

जानें 10 से 15 अक्टूबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

10 अक्टूबर: कुछ स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की आशंका है. वहीं, रांची में दोपहर बाद बारिश संभावना है.
11 अक्टूबर: मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है. हालांकि बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं.
12 अक्टूबर: कुछ जिलों में स्थानीय बौछारें संभावना है.
13 अक्टूबर: कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, लेकिन पूरे झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है.
14 अक्टूबर: अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क और धूप वाला रहने की संभावना है.
15 अक्टूबर: इस दिन मौसम गर्म और शुष्क रहने का अनुमान है.

जानें झारखंड से मानसून की विदाई होगी कब

IMD के मुताबिक, झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग और कोडरमा सहित कई जिलों से मानसून वापस जा चुका है. शेष जिलों में भी अगले 3-4 दिनों में इसकी विदाई होने की संभावना है. यानी 10 से 13 अक्टूबर के बीच झारखंड से मानसून की वापसी पूरी होने की संभावना है.

ऐसे में कुल मिलाकर, झारखंड में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है और मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने की ओर बढ़ रहा है. इसके बाद फिर भी आज गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी को हल्के में न लें तथा बाहर निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट की जानकारी जरूर रखें.



Source link