मगध, तेजस, सम्पूर्ण क्रांति समेत 19 ट्रेनें रद्द, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का कल प्रोटेस्ट, देखें लिस्ट


होमताजा खबरदेश

तेजस, संपूर्ण क्रांति समेत 19 ट्रेनें रद्द, कल CJP का प्रदर्शन, देखें लिस्ट

Last Updated:

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइजरी के बीच इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. प्रभावित ट्रेनों में मगध एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, सम्पूर्ण क्रांति और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. उत्तर रेलवे की लिस्ट में नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन के अलावा तिलक ब्रिज से जुड़ी ट्रेनें भी हैं. तो अगर आप दिल्ली जाने का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस जरूर देखकर निकलें.

Top Deals Inside

तेजस, संपूर्ण क्रांति समेत 19 ट्रेनें रद्द, कल CJP का प्रदर्शन, देखें लिस्टZoom

CJP प्रदर्शन और दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी के बीच रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की हैं.

दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन होने वाला है. इस कारण सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. प्रभावित ट्रेनों में मगध एक्सप्रेस, तेजस राजधानी एक्सप्रेस और सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं. उत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह फैसला सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक लागू रहने वाली ट्रैफिक एडवाइजरी के मद्देनजर लिया गया है. इससे दिल्ली आने वाले यात्रियों की यात्रा पर असर पड़ सकता है. ऐसे में स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी लेना जरूरी है.



Source link