पंचायत चुनाव के लिए BJP में टिकटों पर मंथन, 11 अक्टूबर से पहले फाइनल होंगे पहले चरण के प्रत्याशियों के नाम


Last Updated:

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 की जंग जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. प्रदेश में प्रत्याशियों के चयन और चुनावी बिसात बिछाने के लिए जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय में महामंथन का दौर शुरू होने जा रहा है. चुनाव के प्रथम चरण के उम्मीदवारों के नाम 11 अक्टूबर से पहले फाइनल किए जाएंगे. पंचायती राज चुनाव में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए बीजेपी आलाकमान ने अपने सभी डिवीजन इंचार्ज, जिला इंचार्ज और पंचायत इंचार्ज बुला लिया है.

Top Deals Inside

राजस्थान पंचायत: BJP के 11 अक्टूबर से पहले फाइनल होंगे प्रत्याशियों के नामZoom

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

जयपुर. राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पहले चरण के प्रत्याशियों के नाम 11 अक्टूबर से पहले फाइनल किए जाएंगे. इसके लिए डिवीजन इंचार्ज, जिला इंचार्ज और पंचायत इंचार्ज को प्रत्याशियों का पैनल लेकर जयपुर बुलाया गया है.

प्रत्याशियों के पैनल पर प्रदेश स्तर पर चर्चा होगी. इसके लिए 10 से 12 अक्टूबर तक जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठकें होंगी. बैठकों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

टिकटों पर प्रदेश स्तर पर होगा फैसला

पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन किया जाएगा. डिवीजन, जिला और पंचायत स्तर से भेजे गए नामों के पैनल पर चर्चा के बाद प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे. पहले चरण के चुनाव को देखते हुए 11 अक्टूबर से पहले नाम फाइनल करने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसे में अगले कुछ दिन टिकट के दावेदारों के लिए अहम माने जा रहे हैं.



Source link