दो जीवनदान के बाद भी चूके संजू सैमसन, शतक से 18 रन दूर रहकर भी लूट ली महफिल
Last Updated:
sanju samson shines: संजू सैमसन ने रांची के रण में ऐसी तलवार चलाई जिसके वार हर कैरेबियाई गेंदबाज को घायल करता चला गया. संजू ने जिस तरह से पॉवर प्ले में बाएं हाथ के स्पिनर अकिल होसेन की गेंदों पर एक्स्ट्रा कवर के उपर कई दिलकश शॉट्स खेला उसको देखकर बरबस वर्ल्ड कप की वो पारी जेहन में आ गई जो उन्होंने इसी टीम के खिलाफ डू और डाई मैच में खेली थी. संजू ने अपना अर्धशतक महज 21 गेंदों पर पूरा किया. संजू 82 रन बनाकर आउट हुए.
रांची के मैदान पर संजू की आतिशी पारी ने लूट ली पूरी महफिल.
नई दिल्ली. जब वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट डगआउट में बैठा हो जो लगातार प्लेइंग एलेवन में आने के लिए दबाव बना रहा हो तो फिर क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज को ऐसी पारी खेलनी पड़ती है जिससे वो क्रिकेट एक्सपर्ट्स के साथ साथ फैंस को भी कहने पर मजबूर कर दे कि ऐसी पारी तो को सुपर बल्लेबाज खेल सकता है और टीम इंडिया में ऐसा एक ही बल्लेबाज है जिसका नाम है संजू सैमसन.
संजू सैमसन ने रांची के रण में ऐसी तलवार चलाई जिसके वार हर कैरेबियाई गेंदबाज को घायल करता चला गया. संजू ने जिस तरह से पॉवर प्ले में बाएं हाथ के स्पिनर अकिल होसेन की गेंदों पर एक्स्ट्रा कवर के उपर कई दिलकश शॉट्स खेला उसको देखकर बरबस वर्ल्ड कप की वो पारी जेहन में आ गई जो उन्होंने इसी टीम के खिलाफ डू और डाई मैच में खेली थी. संजू ने अपना अर्धशतक महज 21 गेंदों पर पूरा किया. संजू यहीं नही रुके उन्होंने 41 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल थे.
दो जीवनदान फिर गेंदबाजों का कल्याण
संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज का एक नहीं दो-दो कैच छोड़ेंगे तो फिर आपकी खैर नहीं. संजू का पहला कैच अकील की गेंद पर कवर्स में छूटा तब संजू ने सिर्फ 6 रन बनाए थे. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए संजू ने अकिल की जमकर पिटाई की और ओवर में 22 रन ठोंक दिए. अगल जीवनदान रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर 42 रनों पर मिला जिसका फायदा उठाते हुए संजू ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. संजू ने कितनी निर्ममता से बल्लेबाजी कि उसका अंदाजा इससे लगा सकते है कि टीम ने 10 ओवर में 105 रन जोड़ लिए जिसमें 72 रन संजू के बैट से थे. इस दौरान वो 8 चौके और 4 छक्के लगाकर 231 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते नजर आए. वेस्टइंडीज के दोनों लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ संजू मानो खास तैयारी करके आए थे. कमाल के फुटवर्क और आफ साइड पर संजू के शॉ्टस का कोई तोड़ वेस्टइंडीज के पास नहीं था. संजू ने ईसान के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदो पर 97 रन जोड़े.
याद दिला गए वर्ल्ड कप की पारी
1 मार्च 2026 को कोलकाता के इडेन मैदान पर संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसी पारी खेली थी जो आज भी फैंस नहीं भूल पाए है. 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू ने 50 गेंद पर 97 नॉट आउट की पारी खेली थी. उस पारी के दौरान संजू ने 12 चौके और 4 छकेक लगाए थे. तब भी रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन मैच खेले थे जिनकी संजू ने जमकर खातिरदारी की थी.