देहरादून में कहां मिलता है सबसे लाजवाब तंदूरी चिकन? ₹300 से ₹800 तक के बजट में जानें 7 मशहूर ठिकाने

देहरादून में कहां मिलता है सबसे लाजवाब तंदूरी चिकन? ₹300 से ₹800 तक के बजट में जानें 7 मशहूर ठिकाने


Last Updated:

Best Nonveg Restaurants in Nainital: देहरादून में तंदूरी चिकन या रोस्टेड चिकन खाने का मन है, तो शहर में कई जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं. गांधी रोड पर अलकरीम से लेकर पलटन बाजार के पास दून दरबार तक, यहां चिकन की अलग-अलग वैरायटी मिलती हैं. किसी जगह अफगानी और मुगलई स्वाद मिलता है, तो कहीं तंदूरी चिकन और कबाब पसंद किए जाते हैं. इन जगहों पर दो लोगों के खाने का खर्च भी अलग-अलग है. कुछ जगहों पर 300 से 500 रुपये में खाना खा सकते हैं, जबकि कुछ रेस्टोरेंट में बजट इससे ज्यादा हो सकता है. जानिए देहरादून में तंदूरी और रोस्टेड चिकन खाने के लिए किन जगहों पर जा सकते हैं और वहां कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

Top Deals Inside

इन रेस्टोरेंट्स की खासियत इनका खास मैरीनेशन और कोयले की धीमी आंच पर पकाने का पारंपरिक तरीका है. इस सूची में बजट-फ्रेंडली स्ट्रीट ठिकानों से लेकर बेहतरीन डाइन-इन रेस्टोरेंट्स तक सब शामिल हैं. आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहाँ जाकर इन स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं. बार्बेक्यू नेशन देहरादून के लाइव ग्रिल लवर्स के लिए सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय जगहों में से एक माना जाता है. टेबल पर लगे लाइव तंदूर पर खुद मखमली मलाई टिक्का और मसालेदार ड्रमस्टिक्स रोस्ट करने का अनुभव इसे काफी खास बनाता है.

गांधी रोड के पास स्थित अलकरीम अपने पारंपरिक मुग़लई और अफ़ग़ानी ज़ायके के लिए काफी मशहूर है. यहां का रोस्टेड चिकन बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद जूसी होता है जिसे गर्म ख़मीरी रोटी के साथ परोसा जाता है. यहां मिलने वाला अफ़ग़ानी रोस्टेड चिकन, चिकन चंगेज़ी और बटर तंदूरी चिकन लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. इस ऐतिहासिक दुकान का स्वाद और चटपटे मसाले हर किसी को बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देते हैं. यहां दो लोगों के लिए खाने का खर्च लगभग ₹300 से ₹500 तक आता है.

देहरादून के पलटन बाजार के पास दून दरबार चिकन लवर के लिए बेस्ट है. यहां के तंदूरी चिकन में इस्तेमाल किए गए देसी मसालों और कोयले की धीमी आंच का स्मोकी फ्लेवर इसे सबसे अलग बनाता है. यहां का क्लासिक तंदूरी चिकन, चिकन टिक्का और मसालेदार कबाब दूर-दूर से आने वाले खाने के शौकीनों की पहली पसंद हैं. यहां के टेस्ट सालों से वैसी ही बरकरार रखी गई है. यहां दो लोगों के लिए भोजन का खर्च औसतन ₹400 से ₹600 के बीच रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पुरानी दिल्ली के ऑथेंटिक फ्लेवर्स का स्वाद दून में चखना हो तो दिल्ली दरबार एकदम सही जगह साबित होती है. यहां की सीक्रेट ग्रेवी और धीमी आंच पर रोस्ट किया गया तंदूरी चिकन चटपटे मसालों के शौकीनों के लिए मुफ़ीद है. यहां की मुग़लई तंदूरी रोस्ट, रोस्टेड तंदूरी टिक्का और वैरायटी कबाब काफी ज्यादा बेस्ट माने जाते हैं. अगर आप तीखे और चटपटे भोजन के शौकीन हैं तो आपको इस जगह का दौरा जरूर करना चाहिए. यहां दो लोगों के खाने का औसतन खर्च ₹350 से ₹500 के आसपास बैठता है.

पॉकेट-फ्रेंडली दाम और लाजवाब ज़ायके के लिए राजधानी चिकन पॉइंट स्थानीय लोगों और छात्रों का पसंदीदा अड्डा बना हुआ है. यहां परोसने से पहले रोस्टेड चिकन पर ढेर सारा मक्खन और ख़ास चाट मसाला छिड़का जाता है जो इसका स्वाद दोगुना कर देता है. यहां का बटर रोस्टेड तंदूरी चिकन और मसाला टिक्का अपने अनोखे स्वाद के लिए आसपास के इलाकों में काफी मशहूर है. यह दुकान 21 नया नगर गांधी रोड रेस कोर्स में स्थित है.

अगर आप तंदूरी और रोस्टेड वैराइटीज में मॉडर्न ट्विस्ट और बेहतरीन मैरीनेशन चाहते हैं तो यह स्पॉट सबसे बढ़िया विकल्प है. यहाँ का खास भट्टी मुर्ग और काजू-मलाई मैरीनेटेड अफ़ग़ानी टिक्का खाने के शौकीनों के बीच बहुत ज्यादा मशहूर माना जाता है. यहां की मलाई तंदूरी और स्पेशल कबाब का स्वाद आपके मुंह में पानी लाने के लिए काफी है. यहां दो लोगों के खाने का कुल खर्च ₹500 से ₹700 के बीच रहता है. यह शानदार जगह जाखन राजपुर रोड पर मुख्य मार्ग के पास स्थित है.

ट्रेडिशनल वाइब्स में बेस्ट नॉर्थ इंडियन और तंदूरी डिशेज के लिए कावेरी शहर का एक बेहद नामी और पुराना रेस्टोरेंट है. यहां का तंदूरी चिकन अपनी संतुलित मसालों की मैरीनेशन और ताज़गी भरे स्वाद के लिए पूरे देहरादून में जाना जाता है. यहां का शेफ स्पेशल तंदूरी चिकन और तंदूरी प्लाटर परिवार के साथ मिलकर खाने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प है. यहां दो लोगों के भोजन का औसतन खर्च ₹600 से ₹800 तक आता है. यह मशहूर ठिकाना ईसी रोड और एस्टले हॉल में स्थित है.

इन सभी मशहूर ठिकानों पर शाम 7 बजे से 10 बजे के बीच सबसे ताज़ा और गर्मागर्म तंदूरी रोस्ट मिलता है. ज़ायके का असली मज़ा लेने के लिए रोस्टेड चिकन को रुमाली रोटी, तंदूरी लच्छा परांठा, पुदीने की तीखी चटनी और लच्छा प्याज़ के साथ ऑर्डर करें. इस समय पर तंदूर का तापमान एकदम सही होता है जिससे चिकन अंदर से मुलायम और बाहर से कुरकुरा बनता है. दोस्तों और परिवार के साथ दून की ठंडी शामों में गरमा-गरम तंदूरी खाने का मज़ा ही कुछ अलग होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link