जंक फूड छोड़कर ट्राई करें कुछ हेल्दी, ऋषिकेश के इन 4 कैफे में मिलेंगे सलाद, स्मूदी और पहाड़ी पकवान

जंक फूड छोड़कर ट्राई करें कुछ हेल्दी, ऋषिकेश के इन 4 कैफे में मिलेंगे सलाद, स्मूदी और पहाड़ी पकवान


Last Updated:

Best Cafes in Rishikesh: ऋषिकेश में घूमने के लिए गंगा किनारे कई खूबसूरत जगहें हैं. यहां लोग सुकून से बैठने और अच्छा खाना खाने के लिए भी कैफे तलाशते हैं. ऐसे में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां गंगा का नजारा देखते हुए खाने का मजा ले सकते हैं. किसी कैफे में हेल्दी सलाद और स्मूदी मिलती है, तो कहीं पहाड़ी थाली में गहत की दाल और कंडाली की सब्जी परोसी जाती है. अगर आप भी ऋषिकेश घूमने जा रहे हैं और कुछ अच्छा व हेल्दी खाना चाहते हैं, तो जानिए यहां के 4 ऐसे कैफे के बारे में, जहां खाने के साथ खूबसूरत नजारों का भी आनंद ले सकते हैं.

Top Deals Inside

गंगा बीच कैफे ऋषिकेश के नए बने पुल बजरंग सेतु के पास में स्थित है. ये कैफे अपने व्यू और साथ ही यहां मिलने वाले हेल्दी फूड के लिए मशहूर है. यहां आपको जंक फूड के अलावा काफी सारे हेल्दी ऑप्शंस मिल जाएंगे. यहां बैठकर बहती गंगा का नजारा देखते और ठंडी हवाओं का मजा लेते हुए आप हेल्दी फूड का लुफ्त उठा सकते है.

इस कैफे में आपको हेल्दी प्लेटर्स, हर्बल टी, ऑर्गेनिक सलाद, फ्रूट ज्यूस, फ्रेश स्मूदीज और शुगर फ्री के भी काफी ऑप्शन मिल जाएंगे. लोग अक्सर यहां खूबसूरत व्यू देखते हुए अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ कुछ देर शांति में बैठने आते है.

गंगा व्यू कैफे की गिनती ऋषिकेश के पुराने और प्रसिद्ध कैफे में होती है. ये कैफे ऋषिकेश के 13 मंज़िल मंदिर के पास गंगा किनारे पर स्थित है. यहां आपको दो फ्लोर पर सिटिंग के ऑप्शन मिलते है. नीचे वाले फ्लोर पर बैठ आप गंगा नदी को और करीब से देख सकते है. वहीं ऊपर वाले फ्लोर पर बैठ आप गंगा के साथ ही सुंदर पहाड़ और हनुमान सेतु का भी नजारा देख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बात करें हेल्दी फूड की तो यहां आपको काफी सारे हेल्दी फूड ऑप्शंस मिल जाएंगे. जिसमें इनका ग्रीक सलाद काफी मशहूर है जिसके लिए काफी लोग रोजाना यहां पहुंचते है. इसके साथ ही यहां आपको स्मूथी बाउल, मैक्सिकन, इटैलियन और भी क्यूजीन यहां उपलब्ध हो जाएंगे.

वैदिक रसोई या वैदिक धाम अपने पारंपरिक खाने के लिए ऋषिकेश में प्रसिद्ध है. यहां आकर आपको ऐसा लगेगा ही नहीं जैसे किसी होटल में आए हो. हल्की लाइट, शांत माहौल उसमें भी हल्का हल्का इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक माहौल में चार चांद लगा देता है. ये रेस्टोरेंट ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला में रानी मंदिर के ठीक सामने है.

यहां आपको काफी सारे हेल्दी ऑप्शन मिल जाएंगे. लेकिन लोग अक्सर यहां की पारंपरिक पहाड़ी थाली खाने आते है. जिसमें आपको सेहत के लिए फायदेमंद गहत की दाल, कंडाली की सब्जी, कद्दू का रायता जैसी अन्य पहाड़ी चीजें परोसी जाती है. यहां आपको रागी की रोटी के साथ ही रागी इडली, हेल्दी रागी रोल और भी कई हेल्दी और टेस्टी चीजें मिल जाएंगी.

लिटिल बुद्धा कैफे ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पर स्थित एक काफी सुंदर कैफे है जोकि बोहो थीम पर बना है. ये कैफे भी गंगा के किनारे स्थित है यहां हल्की लाइटिंग और साथ ही फ्लोर सिटिंग मिलती है. अगर आप यहां आने की सोच रहे है तो शाम के समय थोड़ा जल्दी आने की कोशिश करें क्योंकि शाम के समय यहां इतनी भीड़ रहती है कि लोगों को यहां बैठने की जगह नहीं मिलती.

यहां की स्पेशिलिटी की बात करें तो यहां के सलाद सबसे ज्यादा मशहूर है और उसमें भी यहां मिलने वाला ओमेगा 3 सलाद सबसे ज्यादा मशहूर है. इसके साथ ही यहां आपको काफी सारे फ्यूजन स्मूथी मिल जाएंगी. अगर आप हेल्दी फूड के शौकीन है तो आप यहां के हेल्दी नूडल्स, प्लेटर्स और सूप ट्राई कर सकते है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link