2.31 करोड़ जुर्माने की वजह से पिता विदेश में फंसे, बेटी दीपिका नौटियाल ने ऐसा क्‍या किया, जो धड़ाधड़ आने लगे पैसे


Last Updated:

Uttarkashi News : उत्तरकाशी की दीपिका नौटियाल की भावुक अपील के बाद विदेश में फंसे पिता की वापसी के लिए मुहिम छिड़ गई. ₹2.31 करोड़ के जुर्माने के बीच मदद के लिए गांव-गांव से लोग आगे आए और तय लक्ष्य से ज्यादा पैसे अब उसके पास हो गए हैं. आइये जानते हैं डिटेल में…

Top Deals Inside

2.31 Cr जुर्माने ने पिता को विदेश में फंसाया, बेटी ने जो किया, सुन गर्व होगाZoom

उत्तरकाशी की बेटी दीपिका पर आप सभी गर्व करेंगे.

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी की दीपिका नौटियाल की भावुक अपील के बाद इंसानियत की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. दीपिका के पिता पिछले 8 साल से विदेश में फंसे हुए हैं. उन पर भारत के हिसाब से करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना लगा है. पिता को वापस घर लाने के लिए बेटी ने मदद की अपील की तो गांव-गांव से लोग आगे आए और मदद का सिलसिला शुरू हो गया. अब बताया जा रहा है कि निर्धारित लक्ष्य से भी ज्यादा धनराशि जमा हो चुकी है. आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में…

दरअसल, दीपिका की भावुक अपील के बाद उत्तरकाशी के गांव-गांव से लोग मदद के लिए आगे आए. सामाजिक कार्यकर्ता अनमोल बिष्ट और सुरजीत ने 15 सितंबर से ‘हेल्पिंग हैंड, फिर दीपिका’ मुहिम शुरू की. इस मुहिम में अब तक 102 लोगों ने सहयोग किया और 86 हजार 647 रुपये की मदद जुटाकर दीपिका को दी गई. इसके साथ ही अलग-अलग स्तर पर लोगों ने सहयोग करते हुए दीपिका के पिता की घर वापसी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया.

दीपिका के पिता पिछले आठ साल से विदेश में हैं और उन पर भारत के हिसाब से करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना बताया जा रहा है. बेटी की अपील के बाद जिस तरह लोग मदद के लिए आगे आए, उसने इस पूरे मामले को एक मानवीय मुहिम में बदल दिया.

अब परिवार की नजर उस दिन पर है, जब आठ साल का लंबा इंतजार खत्म होगा और दीपिका के पिता विदेश से वापस अपने घर लौटेंगे. दीपिका और उसका परिवार अब उस पल का इंतजार कर रहा है, जब पिता को सामने देखकर बेटी की आंखों में खुशी के आंसू होंगे और परिवार एक बार फिर साथ होगा.



Source link