हिमाचल के बड़ा भंगाल ट्रेक के लिए निकले 5 युवक लापता, 2 दिन पहले यहां हुई थी भारी बर्फबारी, यहां ना फोन चलते हैं-ना ही बिजली, बेहद दुर्गम इलाका है


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के बड़ा भंगाल इलाके में ट्रेकिंग पर निकले पाँच युवक पिछले 15 घंटों से लापता हैं. थमसर जोत के पास भारी बर्फबारी के बाद प्रशासन ने उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Top Deals Inside

हिमाचल के बड़ा भंगाल ट्रेक के लिए निकले 5 युवक लापता, बेहद दुर्गम इलाका हैZoom

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाके बड़ा भंगाल की ट्रेकिंग पर निकले पांच युवक लापता हो गए हैं. (FILE PHOTO)

बैजनाथ (कांगड़ा). हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाके बड़ा भंगाल की ट्रेकिंग पर निकले पांच युवक लापता हो गए हैं. पांचों युवाओं से पिछले 15 घंटे से कोई संपर्क नहीं हो पाया है और ऐसे में अब प्रशासन ने उनकी खोजबीन शुरू की है. गौर रहे कि थमसर जोत और बड़ा बंगाल के आसपास हाल ही में काफी बर्फबारी हुई है. ऐसे में पांचों युवकों की सलामती को लेकर लोग चिंतिंत हैं.

जानकारी के मुताबिक, पांचों युवकों ने थमसर पास पार करते हुए को बड़ा भंगाल पहुंचने का प्रोग्राम था. हालांकि, इस दौरान हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई है. फिलहाल सभी की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है. ये सभी युवक 28 से 35 साल के बीच हैं और इनकी पहचान अंकुर मालानी, सत्यम साबू, पवन, श्याम आर और तरुण राठी के के रूप में हुई है. हालांकि, ये कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है.

राजगुंधा से चले थे और भरमौर थी मंजिल

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, पांचों युवकों ने कांगड़ा के बीड़ की राजगुंधा घाटी से अपना ट्रैक शुरू किया था. वह पांच अक्तूबर को वहां से निकले थे फिर बड़ा भंगाल होते हुए 7 अक्तूबर को चंबा के भरमौर पहुंचना था. लेकिन वह जब भरमौर नहीं पहुंचे तो फिर एक महिला ने प्रशान को खबर दी. महिला ने प्रशासन को बताया कि भरमौर में वह उन पांचों युवकों से 7 अक्तूबर को मिलने वाली थी.

इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने बैजनाथ के एसडीएम संकल्प गौतम के हवाले से लिखा कि तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. उन्होंने बताय. कि ट्रैकर्स की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी और आजकल इस इलाके में ट्रेकिंग करना बेहद जोखिमभरा है. उन्होंने बताया कि बड़ाभंगाल में सेटेलाइट फोन भी नहीं चल रहे हैं और ऐसे में संपर्क करना भी मुश्किल है. हमें कुछ गद्दियों ने बताया है कि थमसर में पिछले कल काफी बर्फबारी हुई है.

थमसर जोत पर बर्फ से लकदक झील. (फाइल फोटो)

भंगाल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल में बड़ा भंगाल गांव आता है.यह हिमाचल का सबसे दुर्गम इलाका है, जहां पर बिजली और फोन नहीं हैं. सर्दियों में यहां भारी हिमपात है. थमसर जोत होते हुए यहां पर तीन दिन की कठिन चढ़ाई के बाद बड़ा बंगाल पहुंचे हैं. सर्दियों में यहां से लोग पलायन करते हुए बीड़ बिलिंग आ जाते हैं. यहां के लिए कोई सड़क मार्ग भी नहीं हैं और प्रशासन की तरफ से हेलीकॉप्टर ही यहां सारी सुविधाएं औऱ राशन पहुंचाया जाता है. आज तक हिमाचल के दो ही सीएम प्रेम कुमार धूमल और सीएम सुक्खू ही बड़ा भंगाल पहुंचे हैं.



Source link