मेष राशिफल: नौकरी में मेहनत का मिलेगा फल, बातचीत से सुधरेंगे रिश्ते, शिव पूजन से टलेंगे सारे संकट

मेष राशिफल: नौकरी में मेहनत का मिलेगा फल, बातचीत से सुधरेंगे रिश्ते, शिव पूजन से टलेंगे सारे संकट


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 9 October: आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सूझबूझ, धैर्य और तथ्यात्मक सोच के साथ कदम आगे बढ़ाने का है. मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्रहों का विशेष प्रभाव आपको विरोधियों पर बढ़त दिलाने के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में नई पहचान देगा. आवेश और भावुकता से दूरी बनाकर आप हर चुनौती को सफलता में बदल सकते हैं. आइए जानते हैं आज का विस्तृत पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य का सटीक परामर्श.

Top Deals Inside

Aaj Ka Mesh Rashifal 9 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर: मेष राशि के जातकों को आज भावनात्मक रूप से कम, तथ्यात्मक रूप से ज्यादा मामलों को सुलझाने की जरूरत है. आवेग में आकर आज कुछ भी कहने से बचें. रिश्तों में बातचीत से मामलों को सुलझाया जा सकता है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, वरना परेशानी हो सकती है. आज ऋतु शरद है. मास भाद्रपद है. आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है. नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है. योग ब्रह्म है. करण विष्टि है. आज सूर्योदय 5:55 बजे और सूर्यास्त 5:38 बजे होगा. आज चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे. आज विशेष जो है, वह मासिक शिवरात्रि है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:23 बजे से लेकर 12:10 बजे तक रहेगा. इस मुहूर्त में विशेष पूजन कर सकते हैं, लाभ मिलेगा. अशुभ समय राहुकाल 10:18 बजे से लेकर 11:46 बजे तक रहेगा. नया काम नहीं करें.

ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज सूर्य कन्या राशि में, चंद्रमा कन्या राशि में, मंगल कर्क राशि में, गुरु कर्क राशि में, बुध व शुक्र तुला राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा केतु सिंह राशि में रहेंगे. मेष राशि में आज चंद्रमा और सूर्य छठे भाव में रहेंगे. यह प्रभाव व प्रतिस्पर्धा, विरोध, लंबित काम और जिम्मेदारियों से सीधे भिड़ने की क्षमता देगा. छोटी बात को लेकर तनाव लेने से बचना होगा. संघर्ष को अवसर में बदलने का आज दिन महत्वपूर्ण है.

समस्याएं सुलझाने में मदद
नौकरी में आपकी मेहनत और समस्या सुलझाने की क्षमता दिखाई देगी. विरोध या आलोचना का जवाब भावुक होकर नहीं, तथ्यों के साथ दें. व्यवसाय और कार्य में साझेदारी और क्लाइंट से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है. पुराने संपर्क से काम का रास्ता खुल सकता है. किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले शर्तों को पढ़ें. आय के अवसर अच्छे होंगे, लेकिन घर-परिवार और वाहन से संबंधित खर्च सामने आ सकता है. आज अनावश्यक जोखिम लेने से बचें. आज अधूरे काम निपटाने का अच्छा दिन है और दोपहर के बाद कार्यक्षमता बेहतर रहेगी. संपर्कों से फायदा होगा.

बातचीत होगी महत्वपूर्ण
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि रिश्तों में बातचीत महत्वपूर्ण रहेगी. छोटी बात पर शक या नाराजगी रिश्तों को प्रभावित कर सकती है. खुलकर बात करना बेहतर रहेगा. परिवार में घर के किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी निर्णायक भूमिका हो सकती है. माता या वरिष्ठ सदस्य की बात को महत्व दें. सेहत सामान्य रहेगी. पाचन, पेट और मानसिक थकान पर ध्यान दें. क्रोध में भोजन या नींद की दिनचर्या न बिगाड़ें.

भगवान शिव की करें आराधना
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज शुभ अंक 6 और भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग सफेद व हल्का लाल होगा. शुभ दिशा पूर्व दिशा होगी. आज मासिक शिवरात्रि है. आज शाम भगवान शिव का जलाभिषेक करें. संभव हो तो शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय या रुद्राष्टकम का पाठ करें. सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका दिन शुभ रहेगा.



Source link