Last Updated:
Gwalior Crime News: ग्वालियर में जीजा ने अपनी ही साली को हवस का शिकार बनाया है. युवती गर्भवती बहन की देखभाल के लिए जीजा के घर आई थी. जीजा ने मौके के फायदा उठाकर उसके साथ ही दुष्कर्म किया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी.
घटना की जानकारी देते हुए पुलिसकर्मी
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बार भी रिश्तों को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां साली ने अपने ही जीजा पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाया है. पड़ाव थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने अपने जीजा पर रेप की FIR कराई है. युवती का आरोप है कि जीजा ने कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया है साथी आरोपी जीजा ने युवती को किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ये घटन इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
पीड़िता के मुताबिक उसकी बड़ी बहन की शादी साल 2025 में हुई थी. बहन के ऑपरेशन के बाद उसकी देखभाल के लिए युवती कुछ समय से बहन के ससुराल जा रही थी. पीड़िता का आरोप है कि 23 अगस्त की सुबह जीजा उसे सब्जी मंडी ले जाने के बहाने प्रेम नगर कॉलोनी स्थित एक मकान के कमरे में ले गया. वहां उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया.
बहन से रिश्ता तोड़ने की दी धमकी
विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की, इसके बाद Rउसने घटना किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने और बहन से रिश्ता खत्म करने की धमकी दी. वह घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान रही और परिवार को बताने में डरती रही. बाद में उसने अपने मम्मी-पापा को पूरी घटना बताई. इसके बाद मंगलवार को पड़ाव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल, पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर आरोपी जीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी जीजा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है. युवती की बहन गर्भवती थी इसलिए वह अपनी बहन के घर उसकी देखभाल के लिए आई थी.