Last Updated:
नाना पाटेकर के निधन से उनके फैंस बुरी तरह टूट गए हैं. उनके पुणे स्थित फार्महाउस पर फैंस का तांता लगा तो उनके एनजीओ के लोग भी आए. वह फूट-फूटकर रोते नजर आए. वहीं नाम फाउंडेशन के सीईओ का बयान भी सामने आया.
Fan Breaks Down on Nana Patekar Death: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर की आक्समिक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 75 साल की उम्र में गोवा में 8 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांसें ली. करीब 5.20 मिनट पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर के देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वह नाम फाउंडेशन के जरिए लोगों की मदद भी करते थे. अब जबसे ये दुखद खबर सामने आई है उनके चाहने वाले निराश है.
नाना पाटेकर के पुणे वाले घर के बाहर के विजुअल सामने आए. जहां उनके तमाम प्रशंसकों की भीड़ लगी है. सभी की आंखें नम है तो कोई फूट-फूटकर रोता नजर आया. एक्टर का 8 अक्टूबर की शाम 5 बजे पुणे में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा.
घर के बाहर लगा फैंस का तांता
नाम फाउंडे के सीईओ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘नाना पाटेकर हमारे और महाराष्ट्र के लिए पिता सामान थे. जब भी कोई दिक्कत होती तो पहला हाथ नाना पाटेकर साहब का होता था. आज उनके जाने के बाद से ऐसा लग रहा है कि हमारे सिर से छ्त्रछाया उठ गई है.’
डॉक्टरों ने क्या कहा
नाना पाटेकर के निधन पर हॉस्पिटल का बयान भी सामने आया. जहां डॉक्टरों ने बताया कि एक्टर को जब अस्पताल लाया गया था, वह तब तक गुजर चुके थे. डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक कोशिश की लेकिन वह नहीं बचे. उन्होंने 5 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांसें लीं.
कहां होगा अंतिम संस्कार
गुरुवार को नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा उनके पुणे के नजदीक डोनाजे के फार्महाउस पर होगा. महाराष्ट्र सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए राजकीय सम्मान का ऐलान किया.
नाना पाटेकर का डेब्यू
साल 1978 में नाना पेटकर ने फिल्म गमन से बॉलीवुड डेब्यू किया. अपने करियर में उन्होंने शक्ति, अपहरण, तिरंगा से लेकर अब तक छप्पन जैसी फिल्मों में काम किया. इसी साल रिलीज हुई हाउसफुल 5 में भी नजर आए.