ऋषिकेश में भीड़ से दूर चाहिए सुकून? गंगा किनारे इन रिज़ॉर्ट में करें लग्जरी स्टे, कीमत 4 हजार से शुरू

ऋषिकेश में भीड़ से दूर चाहिए सुकून? गंगा किनारे इन रिज़ॉर्ट में करें लग्जरी स्टे, कीमत 4 हजार से शुरू


Last Updated:

Best Resort in Rishikesh: ऋषिकेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और गंगा किनारे शांति के साथ ठहरने की जगह तलाश रहे हैं तो शहर में कई ऐसे रिजॉर्ट और लग्जरी प्रॉपर्टी हैं, जहां ठहरने के साथ अलग-अलग सुविधाओं का आनंद लिया जा सकता है. कहीं गंगा का सुंदर व्यू और प्राइवेट घाट मिलता है तो कहीं बालकनी से राम झूला और जानकी झूला नजर आता है. कुछ जगहों पर स्पा, स्विमिंग पूल, योगा, हीलिंग और इन हाउस रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. जानिए ऋषिकेश में गंगा किनारे कौन-कौन से रिजॉर्ट और प्रॉपर्टी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं और यहां कमरों का किराया कितना है.

Top Deals Inside

गंगा किनारे रिज़ॉर्ट ऋषिकेश के एम्स रोड पर स्थित एक काफी सुंदर और लग्जरी प्रॉपर्टी है. यहां आपको स्पा, स्विमिंग पूल, प्राइवेट घाट और इन हाउस रेस्टोरेंट की सुविधा मिलती है. ये प्रॉपर्टी ऋषिकेश के शोर गुल और भीड़ भाड़ से दूर एकांत में स्थित है. यहां से सैर के लिए आप ऋषिकेश के मशहूर मरीन ड्राइव भी जा सकते है वो केवल आधे किलोमीटर की दूरी पर है.

यहां आपको तीन कैटेगरी के रूम मिल जाएंगे स्टैंडर्ड, सुइट और प्रीमियम.बात करें टैरिफ की तो यहां स्टैंडर रूम का चार्ज 6 हजार प्लस जीएसटी है. वहीं सुइट रूम का 8 हजार और प्रीमियम का 10 हजार प्लस जीएसटी है. यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एकांत में कुछ पल बिता सकते है.

माधवम बाई द गैंग्स राम झूला के पास बनी एक नई और लग्जरी प्रॉपर्टी है. इस प्रॉपर्टी की खासियत गंगा फेसिंग रूम और सुंदर व्यू है. यहां आप अपनी बालकनी में बैठ राम झूला और साथ ही जानकी झूला भी देख सकते है. यहां आपको रूफटॉप रेस्टोरेंट, सपा और साथ ही योगा जैसी सुविधाएं मिल जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस रिजॉर्ट का एंबिएंस भी काफी अच्छा है. इनके पास भी आपको तीन कैटेगरी स्टैंडर्ड, सुइट और प्रीमियम के ऑप्शन मिल जाएंगे. बात करें टैरिफ की तो स्टैंडर्ड रूम का 12 हजार, सुइट का 15 हजार और प्रीमियम का 20 हजार है. यहां आपको सभी रूम्स में बालकनी और साथ ही गंगा व्यू मिलता है.

गंगा रिसॉर्ट ऋषिकेश के जानकी झूला से केवल 10 मिनिट की दुरी पर स्थित है काफी सुंदर रिसॉर्ट है. यहां हर साल योगा फेस्टिवल भी मनाया जाता है जहां देश ही नहीं विदेश से भी लोग इसमें शामिल होने पहुंचते है. यहां आपको अच्छे साफ सुथरे कमरे साथ ही काफी बढ़ा गार्डन एरिया और इन हाउस रेस्टोरेंट भी मिल जाता है.

अगर आप शोर शराबे से दूर कुछ वक्त अपने परिवार के साथ शांति में बिताना चाहते है तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां रूम्स के टैरिफ 4 हजार से शुरू हो जाते है. यहां आपको जानकी झूला के साथ ही एक सुंदर पाथ भी मिलता है जहां आप शाम के समय वॉक कर सकते है.

थे शांति नेचर क्यूर एक काफी सुंदर प्रॉपर्टी है जहां लोग अक्सर हीलिंग के लिए आते है. पर्यटक यहां अपने परिवार जन के साथ कुछ समय शांति में बिताने के लिए पहुंचते है. ये जगह अपने स्पा और हीलिंग के लिए काफी मशहूर है. यहां आप शिरोधारा, पंचकर्म और अन्य थेरेपी भी करवा सकते है

बात करें सुविधाओं की तो यहां आपको स्विमिंग पूल, एक बड़ा गार्डन, योगा रूम, स्पा, हीलिंग और इन हाउस रेस्टोरेंट भी मिलता है. इनके इन हाउस रेस्टोरेंट में आप पहाड़ी जायके का स्वाद ले कसते है. बात करें टैरिफ की तो यहां दो तरह के रूम्स मिल जाएंगे स्टैंडर्ड और प्रीमियम स्टैंडर्ड का प्राइस 4 हजार और प्रीमियम का 6 हजार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link