New Expressway : 15000 करोड़ से बनेगा एक और एक्सप्रेसवे, 2 घंटे में पूरा होगा 225 किलोमीटर का सफर

New Expressway : 15000 करोड़ से बनेगा एक और एक्सप्रेसवे, 2 घंटे में पूरा होगा 225 किलोमीटर का सफर


Last Updated:

New Expressway : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भोपाल और जबलपुर के बीच नया एक्सप्रेसवे बनाने को मंजूरी दे दी है. इस ई-वे की लंबाई करीब 225 किलोमीटर और तैयार होने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर का समय भी 2 से ढाई घंटे का रह जाएगा. अभी दोनों शहर के बीच की दूरी करीब 320 किलोमीटर है, जिसका मतलब है कि नए रास्ते से यह दूरी करीब 70 किलोमीटर कम हो जाएग और समय भी आधे से भी ज्यादा घट जाएगा.

Zoom

जबलपुर-भोपाल एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 225 किलोमीटर होगी.

नई दिल्ली. एक शहर से दूसरे शहर जाना अब दिनभर का काम नहीं रहा. एक्सप्रेसवे ने आज देश में सफर को काफी आसान बना दिया है. सिर्फ बड़े शहरों के बीच ही नहीं, छोटे शहरों में आवाजाही भी काफी आसान हो गई है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस कड़ी में एक और एक्सप्रेसवे बनाने का प्लान तैयार कर लिया है. नया एक्सप्रेसवे करीब 15 हजार करोड़ की लागत से बनाया जाएगा और इसकी कुल लंबाई 225 किलोमीटर है. ई-वे तैयार होने के बाद इस दूरी को महज 2 घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा.

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरकण (NHAI) ने जबलपुर से भोपाल के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Jabalpur-Bhopal Greenfield Expressway) बनाने की तैयारी कर ली है. मध्य प्ररेश के इन दोनों शहरों के बी अब आवाजाही महज 2 ये ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी राज्य सरकार और एनएचएआई के साथ बैठक के बाद इस ई-वे को मंजूरी दे चुके हैं. दोनों शहरों के बीच पहले से एक हाईवे मौजूद है, लेकिन नया ई-वे बनने के बाद जाम और लंबी दूरी से राहत मिलेगी.

70 किलोमीटर कम हो जाएगी दूरी
जबलपुर से भोपाल के बीच स्थित मौजूदा हाईवे करीब 320 किलोमीटर लंबा है और इस दूरी को तय करने में अभी करीब 6 से 7 घंटे का समय लग जाता है. नया एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 70 किलोमीटर कम हो जाएगी और इस दूरी को तय करने में 2 से ढाई घंटे का ही समय लगेगा. इसका मतलब है कि ई-वे तैयार होने के बाद जबलपुर से भोपाल के बीच की दूरी भी कम हो जाएगी और इसमें लगने वाला समय भी आधे से भी कम हो जाएगा. नया ई-वे कई और छोटे कस्बों को भी राजधानी भोपाल से जोड़ेगा और कनेक्टिवटी बेहतर होगी.



Source link