JEE Advanced में AIR 1 लाने के लिए कितने नंबर चाहिए? देखें पिछले 10 साल के टॉपर्स के स्कोर

JEE Advanced में AIR 1 लाने के लिए कितने नंबर चाहिए? देखें पिछले 10 साल के टॉपर्स के स्कोर


JEE Advanced AIR 1 Score Range: जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) में हर साल लाखों छात्र IIT में एडमिशन का सपना लेकर परीक्षा देते हैं, लेकिन ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) किसी एक छात्र को ही मिलती है, जो अपने आप में बेहद खास उपलब्धि होती है. ऐसे में हर साल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के मन में एक सवाल रहता है कि आखिर JEE Advanced में टॉप करने के लिए कितने नंबर चाहिए? हालांकि, इसका जवाब किसी एक फिक्स नंबर में नहीं दिया जा सकता. पिछले 10 साल के आंकड़े देखें तो AIR 1 के स्कोर में काफी अंतर रहा है. कभी टॉपर ने 314 अंक पर बाजी मारी, तो कभी 355 अंक तक हासिल किए. वहीं, इस साल 2026 में शुंभम कुमार ने 360 में से 330 मार्क्स हासिल कर JEE Advanced में टॉप किया.

टॉपर्स के मार्क्स से लगेगा एक रेंज का अंदाजा

वहीं, अगर पिछले 10 सालों के JEE Advanced टॉपर्स के स्कोर और अलग-अलग सब्जेक्ट में उनके मार्क्स पर नजर डालें, तो एक ऐसी रेंज (Range) का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है, जिसके आसपास मार्क्स लाने का टारगेट तय कर छात्र परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. साथ अगर वह इस रेंज में मार्क्स लाने में सफल रहे, तो वह ऑल इंडिया रैंक 1 भी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा, अलग छात्र ऑल इंडिया टॉप नहीं भी करता है, तो उसके मार्क्स इतने जरूर होंगे, जिससे वह टॉप 10 में जगह बना पाएगा और देश IIT में एडमिशन लेने का अपना सपना पूरा कर सकेगा. ऐसे में आइए पिछले 10 सालों के JEE Advanced टॉपर्स के मार्क्स पर एक नजर डालते हैं.

पिछले 10 सालों के JEE Advanced टॉपर्स के मार्क्स

साल ऑल इंडिया रैंक 1 स्टूडेंट का नाम फिजिक्स के मार्क्स केमिस्ट्री के मार्क्स मैथमेटिक्स के मार्क्स कुल स्कोर
2017 सर्वेश मेहतानी 104 115 120 339/366
2018 प्रणव गोयल 117 114 106 337/360
2019 कार्तिकेय गुप्ता 113 112 121 346/372
2020 चिराग फलोर 110 118 124 352/396
2021 मृदुल अग्रवाल 120 112 116 348/360
2022 आर के शिशिर 96 109 109 314/360
2023 वाविलाला चिदविलास रेड्डी 110 117 114 341/360
2024 वेद लाहोटी 118 120 117 355/360
2025 रजित गुप्ता 116 105 111 332/360
2026 शुंभम कुमार 98 120 112 330/360

आखिर AIR 1 के लिए कितने नंबर का लक्ष्य रखें?

दरअसल, इसका कोई एक फिक्स जवाब नहीं है. अगर परीक्षा 360 अंकों की है, तो पिछले वर्षों के आंकड़ों से पता चलता है कि AIR 1 के स्कोर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है. जहां 2022 में 314 अंक पर आरके शिशिर ने टॉप किया, वहीं साल 2024 में वेद लाहोटी 355 अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर बनें. इसलिए किसी छात्र को यह सोचकर तैयारी नहीं करनी चाहिए कि एक निश्चित नंबर मिलते ही AIR 1 पक्की हो जाएगी.

सबसे सही रणनीति यह है कि छात्र जितने ज्यादा अंक संभव हों, उतने हासिल करने का लक्ष्य रखें और अपनी तैयारी को केवल पिछले साल के कट-ऑफ या टॉपर स्कोर के हिसाब से सीमित न करें. दरअसल, JEE Advanced जैसे कठिन एग्जाम में पेपर की कठिनाई बदलते ही टॉप स्कोर भी बदल सकता है.



Source link