Health Tips : मस्सों ने कर रखा है परेशान? हटाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, नहीं पड़ेगा कोई दाग

Health Tips : मस्सों ने कर रखा है परेशान? हटाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, नहीं पड़ेगा कोई दाग


Last Updated:

Face mole removal remedies : क्या आपके चेहरे और गर्दन पर भी छोटे-छोटे मस्से या तिल हैं. कई लोग इन्हें हटाने के लिए इंटरनेट पर बताए गए घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं, लेकिन हर घरेलू नुस्खा त्वचा के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है. लोकल 18 से ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार बताते हैं कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि तिल और मस्से अलग होते हैं. हर तिल को घरेलू तरीके से हटाना भी सही नहीं है. कुछ तिल समय के साथ दिखाई देने लगते हैं. डॉ. राजकुमार के मुताबिक, सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि त्वचा को साफ रखें और मस्से या तिल को बार-बार छेड़ने से बचें.

Top Deals Inside

ऋषिकेश. चेहरे और गर्दन पर छोटे-छोटे मस्से या तिल कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बन जाते हैं. जब ये चेहरे पर साफ दिखाई देते हों, तो लोग इन्हें हटाने के लिए इंटरनेट पर बताए गए घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं. नींबू, सिरका, लहसुन, बेकिंग सोडा या किसी दूसरे तेज पदार्थ को मस्से पर लगाने की सलाह अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है, लेकिन हर घरेलू नुस्खा त्वचा के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है. चेहरे की त्वचा काफी नाजुक होती है और गलत चीज लगाने से मस्सा हटने के बजाय जलन, लालपन, संक्रमण या दाग की समस्या हो सकती है. लोकल 18 से ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार बताते हैं कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि तिल और मस्से एक जैसी चीज नहीं होते. त्वचा पर दिखने वाला हर उभार मस्सा नहीं होता और हर तिल को घरेलू तरीके से हटाना भी सही नहीं है. कुछ तिल जन्म से होते हैं, जबकि कुछ समय के साथ दिखाई देने लगते हैं. इसी तरह वायरल कारणों से होने वाले सामान्य मस्से अलग तरह के हो सकते हैं. इसलिए बिना पहचान किए किसी भी उभार पर घरेलू नुस्खा लगाना समझदारी नहीं है.

डॉ. राजकुमार के मुताबिक, अगर बात घरेलू देखभाल की करें, तो सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि त्वचा को साफ रखें और मस्से या तिल को बार-बार छेड़ने से बचें. उसे नाखून से खुरचना, धागे से बांधना, ब्लेड या कैंची से काटना या किसी तेज चीज से जलाने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने पर खून निकल सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. चेहरे पर इस तरह की गलती से बाद में दाग भी रह सकता है. कई लोग नींबू या सिरका जैसी चीजों को मस्सा हटाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इन चीजों में मौजूद एसिड त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. चेहरे और गर्दन पर इनके इस्तेमाल से जलन और केमिकल बर्न तक हो सकता है. लहसुन जैसी चीज भी सीधे त्वचा पर लगाने से कुछ लोगों में तेज जलन और लालपन पैदा कर सकती है.

भूलकर भी न करें ये काम

डॉ. राजकुमार बताते हैं कि घर पर त्वचा की देखभाल के लिए कुछ आसान उपाय जरूर अपनाए जा सकते हैं. अगर मस्से या तिल के आसपास की त्वचा रूखी रहती है, तो सादा एलोवेरा जेल लगाया जा सकता है, इससे त्वचा को ठंडक और नमी मिलती है. इसी तरह बहुत ज्यादा रूखापन होने पर थोड़ा नारियल तेल आसपास की त्वचा पर लगाया जा सकता है. सबसे जरूरी है कि मस्से को बार-बार छुआ या खुजाया न जाए. नाखून से खींचना, धागे से बांधना, ब्लेड से काटना या किसी गर्म चीज से जलाने की कोशिश बिल्कुल न करें. इससे त्वचा पर चोट लग सकती है और बाद में दाग भी रह सकता है.

बढ़ जाएंगी दूसरी परेशानियां

डॉ. राजकुमार कहते हैं कि चेहरे और गर्दन पर रोजाना सनस्क्रीन लगाना भी अच्छी आदत है, क्योंकि धूप से त्वचा पर पिगमेंटेशन और दूसरी परेशानियां बढ़ सकती हैं. अगर कोई तिल या मस्सा अचानक बड़ा होने लगे, उसका रंग या आकार बदलने लगे, उसमें दर्द, खुजली या खून आने लगे, तो घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से जांच कराना ज्यादा सही रहेगा.



Source link