Dharmendra Kashyap: कौन हैं धर्मेंद्र कश्यप, किस जाति के नेता, कितनी है सपंत्ति? जानिए सबकुछ

Dharmendra Kashyap: कौन हैं धर्मेंद्र कश्यप, किस जाति के नेता, कितनी है सपंत्ति? जानिए सबकुछ


Last Updated:

Dharmendra kashyap Family: धर्मेंद्र कश्यप बरेली के आंवला लोकसभा सीट से 2019 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे. हालांकि 2024 में पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था. वहीं धर्मेंद्र कश्यप अपनी बेटी को भी राजनीति के मैदान में उतारने की प्लानिंग कर रहे थे.

Zoom

धर्मेंद्र कश्यप ने बीजेपी को कहा टाटा-बाय-बाय.

बरेलीः राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों के ऐलान और नामांकन होने के बाद आंवला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पार्टी को टाटा-बाय-बाय कर दिया है. कहा जा रहा है कि राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने से धर्मेंद्र कश्यप नाराज चल रहे थे. अब लोग सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र कश्यप से जुड़ी हर जानकारी ढूंढ रहे हैं कि एक तरफ पार्टी केंद्र से लेकर राज्य तक में सत्ता में है, ऐसे में किस नेता ने पार्टी छोड़ी, क्यों छोड़ी है, उनके परिवार में कौन-कौन है. इसलिए हम आपको धर्मेंद्र कश्यप के बारे में हर जानकारी इस खबर के जरिए देंगे.

Who Is Dharmendra Kashyap: कौन हैं धर्मेंद्र कश्यप
धर्मेंद्र कश्यप आंवला लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं. इससे पहले वह दो बार विधायक भी रह चुके हैं. धर्मेंद्र कश्यप बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे. वह साल 2002 में पहली बार बसपा के टिकट पर चुनाव जीते. इसके बाद साल 2007 में सामजावादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते. सपा सरकार के कार्यकाल (मुलायम सिंह यादव सरकार) में वह सपा कोटे से दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री थे. हालांकि साल 2013-14 में वे भाजपा में शामिल हो गए.

Dharmendra Kashyap Caste: धर्मेंद्र कश्यप की जाति क्या है
धर्मेंद्र कश्यप अन्य पिछड़ा वर्ग यानी कि ओबीसी समुदाय से आते हैं. वे उत्तर प्रदेश के रुहेलखंड क्षेत्र में प्रमुख रूप से माने जाने वाले कश्यप समाज से संबंध रखते हैं.

Dharmedra Kashyap Family: धर्मेंद्र कश्यप के परिवार में कौन-कौन
धर्मेंद्र कश्यप का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कंधारपुर में 1968 में 1 जून को हुआ था. धर्मेंद्र कश्यप की पत्नी का नाम सरोज कश्यप है. धर्मेंद्र कश्यप की दो बेटियां हैं. धर्मेंद्र कश्यप के पिता का नाम महेंद्र पाल है. उनकी पत्नी गृहिणी है.

Dharmendra Kashyap Net Worth: धर्मेंद्र कश्यप की संपत्ति कितनी
धर्मेंद्र कश्यप की कुल संपत्ति 7 करोड़ 32 लाख 99 हजार 752 रुपये है.धर्मेंद्र कश्यप दसवीं पास हैं. उन्होंने 1988 में हाई स्कूल बरेली स्थित जीबी पंत उच्च माध्यमिक विद्यालय से उत्तीर्ण किया था.



Source link