Last Updated:
सऊदी अरब में काम कर रहे यूपी के अली अहमद ने वायरल रील में अपनी छोटी सी रहने की जगह दिखाई है. अली का दावा है कि कमरे में टॉयलेट और सोने की जगह एक ही है और उन्हें टॉयलेट के पास सोना पड़ता है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सहानुभूति जताई और कुछ यूजर्स ने उन्हें देश वापसी की सलाह तक दे डाली.
सऊदी में भारतीय ड्राइवर ने दिखाया अपना रूम(फोटो: Instagram-@mr_aliahmad_official)
मिडिल ईस्ट के देशों में बेहतर कमाई की उम्मीद लेकर हर साल बड़ी संख्या में भारतीय काम करने जाते हैं. कोई ड्राइवर बनता है, कोई निर्माण क्षेत्र में काम करता है, तो कोई दूसरी नौकरियों के लिए विदेश का रुख करता है. बाहर से देखने पर खाड़ी देशों की ऊंची इमारतें, चमचमाती सड़कें और आधुनिक शहर लोगों को आकर्षित करते हैं, लेकिन वहां काम करने वाले हर मजदूर और ड्राइवर की जिंदगी इतनी आसान हो, यह जरूरी नहीं है. कई लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और काम से जुड़ी परेशानियां भी सामने रखते हैं. ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. यूपी के रहने वाले अली अहमद सऊदी अरब के रियाद में ड्राइवर का काम करते हैं. उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम रील में अपनी रहने की जगह दिखाई है. वीडियो में वह जिस कमरे को दिखा रहे हैं, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
ट्रोल करने वाले शख्स को दिया जवाब
अली अहमद के मुताबिक, उन्होंने यह वीडियो एक पुराने वीडियो पर आए कमेंट के जवाब में बनाया. एक शख्स ने उनकी पुरानी रील पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह वीडियो में जितना दिखा रहे हैं, असल जिंदगी में वैसा कुछ नहीं है. इसके बाद अली ने उसी शख्स को जवाब देने के लिए अपनी रहने की जगह कैमरे पर दिखाई. वीडियो में वह कहते हैं- “स्मार्ट बनो, ओवर स्मार्ट मत बनो.” इसके बाद उन्होंने अपने कमरे की स्थिति दिखाते हुए बताया कि वह किस तरह की जगह में रहते हैं.
पार्किंग के पास बना है ड्राइवर का कमरा
अली ने बताया कि उनके कफील यानी मालिक का घर है और उसके नीचे पार्किंग बनी हुई है. इसी पार्किंग से सटा हुआ एक कमरा ड्राइवर के लिए है. वीडियो में वह बाहर से कमरे को दिखाते हैं और फिर दरवाजे से अंदर जाते हुए पूरी जगह कैमरे पर दिखाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता सकता है की कमरा काफी छोटा है और टॉयलेट भी उसी जगह पर है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें टॉयलेट के पास सिर रखकर सोना पड़ता है. उनके वीडियो में दिखाई गई यह जगह देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके रहने की स्थिति पर चिंता जताई.
View this post on Instagram