संत प्रेमानंद महाराज को मनोना धाम के महंत का खुला चैलेंज, मेरा दिया हुआ जल पीलें तो दोनों किडनी ठीक हो जाएंगी

संत प्रेमानंद महाराज को मनोना धाम के महंत का खुला चैलेंज, मेरा दिया हुआ जल पीलें तो दोनों किडनी ठीक हो जाएंगी


Last Updated:

Manona Dham Mahant Challange Premanand Maharaj: मनोना धाम के महंत ने प्रेमानंद महाराज को खुला चैलेंज किया है. उन्होंने कहा कि अगर संत प्रेमानंद महाराज मेरा दिया हुआ जल पीते हैं तो उनकी दोनों किडनियां निश्चित रूप से ठीक हो जाएंगी. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Zoom

प्रेमानंद महाराज और मनोना धाम के महंत की तस्वीर.

मथुरा: संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनिया 90% खराब बताए जाने का दावा अक्सर किया जाता है. प्रेमानंद महाराज के कई शिष्य और उन्हें चाहने वाले किडनी डोनेट करने की भी बात कई बार कह चुके हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो मनोना धाम की है. जहां के महंत ओमेन्द्र महाराज संत प्रेमानंद महाराज को चैलेंज करते हुए दिख रहे है. वायरल वीडियो में वह एक युवक से कह रहे है कि प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि दुनिया में उनकी किडनी कोई ठीक नहीं कर सकता लेकिन अगर वह मनोना धाम का जल पी ले तो उनकी दोनों किडनियां ठीक हो जाएंगी.

वायरल वीडियो में महंत एक युवक से कह रहे है कि लोग यहां वीडियो बनवाते हैं और जल लेकर जाते हैं कि संत प्रेमानंद महाराज को जाकर देंगे, मगर कभी मेरे पास कोई रिप्लाई नहीं आता है कि बोतल प्रेमानंद महाराज को दी या नहीं.


वीडियो manona.dham.sarkar के इंस्टाग्राम पेज से लिया गया है

जल पीकर दुनिया हो रही सही
उन्होंने आगे कहा कि यह जल पीकर दुनिया सही हो रही है तो वो क्यों नहीं होंगे. उन्होंने आगे कहा कि संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि उनकी किडनी कोई ठीक नहीं कर सकता, तो वह एक बार मनोना धाम का जल पीए चैलेंज के साथ उनकी दोनों किडनी ठीक हो जाएंगी.

युवक मनोना धाम संत के लिए लेने जाता है जल
दरअसल, वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक मनोना धाम पहुंचता है. उसके बाद वह वहां के महंत ओमेंद्र महाराज से मिलता है. वह उनसे संत प्रेमानंद महाराज को देने के लिए एक बोतल जल लेने की बात कहता है. इस पर महंत कहते हैं कि आप यह बोतल तो लेकर जा रहे हो तो उनको यह देना जरूर और कहना कि महाराज जी इसको पीजिए. अगर वह यह जल पीते हैं तो उनकी किडनी ठीक होंगी.

संत प्रेमानंद जल पीकर बताए फायदा हुआ या नहीं
उन्होंने आगे कहा कि संत प्रेमानंद दवा खाते हैं, तो यह जल क्यों नहीं पी सकते हैं? उनको यह जरूर जल देना जाकर और वह पिए तब बताए कि फायदा हुआ या फिर नहीं. इस पर वह युवक कहता है कि मैं जरूर संत प्रेमानंद महाराज को यह जल जाकर दूंगा. वहीं महंत संत प्रेमानंद से रिक्वेस्ट करते हुए कह रहे हैं कि आप इस जल को कोई तंत्र-मंत्र या जादू टोना न समझे, यह ईश्वर की कृपा है इसको आप राधा-रानी जल समझकर ही पी लीजिएगा, आप निश्चित रूप से ठीक हो जाएंगे. अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.



Source link