बिहार आज का मौसम: बक्सर समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी और वज्रपात से सावधान! पटना में बढ़ेगी उमस

बिहार आज का मौसम: बक्सर समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी और वज्रपात से सावधान! पटना में बढ़ेगी उमस


Last Updated:

मौसम विभाग ने बक्सर समेत बिहार के 18 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. राजधानी पटना में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ सकती है. राज्य से मानसून की विदाई शुरू हो गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिहार वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

पटना: बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हालांकि, कुछ मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से पूरी तरह बारिश थमी नहीं है. मौसम विभाग ने आज बुधवार को राज्य के 18 जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कुछ जगहों पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की भी आशंका जताई गई है.

अलर्ट वाले जिलों के नाम

  • अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल है. इस दौरान लोगों को आंधी और वज्रपात से सावधान रहने के कहा गया है. 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

कैसा रहेगा पटना का मौसम?

  • राजधानी पटना समेत राज्य के बाकी हिस्सों में आज मौसम मुख्य रूप से सामान्य रहेगा. पटना में दिनभर धूप खिलेगी, जिससे मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. शहर में बारिश के आसार काफी कम हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, धूप निकलने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

क्यों हो रही है कुछ जिलों में बारिश?

  • मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मानसून की वापसी रेखा फिलहाल बिहार के सुपौल से होकर गुजर रही है. इसके चलते पूरे राज्य में बारिश का प्रभाव लगातार कम हो रहा है. हालांकि, दो अलग-अलग ट्रफ लाइनें अभी भी बनी हुई हैं.
  • पहली ट्रफ लाइन उत्तर-पूर्व बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली है. यह झारखंड और पश्चिम बंगाल के रास्ते गुजर रही है. वहीं दूसरी ट्रफ लाइन दक्षिण बिहार से विदर्भ तक बनी हुई है. इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से राज्य के कुछ पूर्वी और दक्षिणी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. राहत की बात यह है कि चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर पड़ चुका है, इसलिए भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

बीते 24 घंटे का हाल और बाढ़ का असर

  • पिछले 24 घंटों के दौरान मुंगेर, गयाजी, बांका और मोतिहारी समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. पटना में दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा.
  • दूसरी ओर, राज्य के 6 जिलों के करीब 466 गांव अभी भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं. इससे लगभग 8 लाख की आबादी प्रभावित है. सबसे बुरा असर सारण जिले में देखा जा रहा है. हालांकि, पटना में गंगा नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा है, जिससे तटवर्ती इलाकों को राहत मिल रही है. आने वाले दिनों में मानसून की विदाई का असर और साफ दिखेगा और राज्य भर में मौसम शुष्क हो जाएगा.



Source link