बकरी पालन से कमाए हजारों-लाखों, शिवपुरी के लिए बेस्ट हैं ये 3 नस्ल, 2 राजस्थान की तो एक 1 यूपी की

बकरी पालन से कमाए हजारों-लाखों, शिवपुरी के लिए बेस्ट हैं ये 3 नस्ल, 2 राजस्थान की तो एक 1 यूपी की


Last Updated:

Goat Farming Tips: पशुपालन विभाग के मुताबिक, राजस्थान में सिरोही और बरबरी नस्ल की बकरियां भी पाई जाती हैं. विभाग का कहना है कि इन तीनों नस्लों (जमुनापारी, सिरोही और बरबरी) के लिए शिवपुरी की जलवायु अनुकूल है. खासकर बकरी पालन में दूध के साथ मांस उत्पादन पर ध्यान देने वाले किसानों के लिए ये नस्लें बेहद उपयोगी हो सकती हैं.

शिवपुरी. अगर आप बकरी पालन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, तो इसके लिए नस्ल का चुनाव सबसे जरूरी होता है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पशुपालन विभाग के उप-संचालक राजीव कुमार गुप्ता के मुताबिक, चंबल क्षेत्र की जलवायु में जमुनापारी, सिरोही और बरबरी नस्ल की बकरियां पालन के लिए अनुकूल मानी जाती हैं. बकरी की जमुनापारी नस्ल उत्तर प्रदेश के इटावा के चकरनगर क्षेत्र में ज्यादा पाई जाती है. इसे आमतौर पर ‘गरीब की गाय’ भी कहा जाता है. इस नस्ल की खासियत यह है कि इससे दूध और मांस, दोनों का उत्पादन लिया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि जमुनापारी बकरी का दूध उत्पादन अच्छा होता है. वहीं इसके नर बकरों का वजन भी तेजी से बढ़ता है, जिससे बाजार में अच्छी कीमत मिलने की संभावना रहती है. इस नस्ल की बकरियां एक बार में दो या उससे अधिक बच्चे भी दे सकती हैं. यही कारण हैं कि जमुनापारी नस्ल की बकरी को पशुपालक ज्यादा पसंद करते हैं.

लंबे कान और उभरी हुई नाक पहचान
उन्होंने आगे कहा कि जमुनापारी बकरी की पहचान भी आसानी से की जा सकती है. इसके बकरे के कान लंबे और नीचे की ओर लटके हुए होते हैं. इसकी नाक ऊपर की तरफ उभरी हुई होती है, जिसे ‘रोमन नोज’ कहा जाता है. नाक का आकार एस शेप जैसा दिखाई देता है.

सिरोही और बरबरी भी विकल्प
पशुपालन विभाग के मुताबिक, राजस्थान में सिरोही और बरबरी नस्ल की बकरियां भी पाई जाती हैं. विभाग का कहना है कि इन तीनों नस्लों के लिए स्थानीय जलवायु अनुकूल है. खासकर बकरी पालन में दूध के साथ मांस उत्पादन पर ध्यान देने वाले किसानों के लिए ये नस्लें उपयोगी हो सकती हैं. पशुपालन विभाग के उप-संचालक राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बकरी पालन में नस्ल का चयन क्षेत्र की जलवायु और किसान के उद्देश्य के हिसाब से करना चाहिए.



Source link