गुलजार और जया का याराना है पुराना, साथ में कर चुके 2 फिल्में, दोनों निकलीं सुपरहिट

गुलजार और जया का याराना है पुराना, साथ में कर चुके 2 फिल्में, दोनों निकलीं सुपरहिट


Last Updated:

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन और मशहूर गीतकार-फिल्ममेकर गुलजार का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है. मुंबई के एक बुक लॉन्च इवेंट में जया अपने पति अमिताभ बच्चन और गुलजार के साथ नजर आईं. इस दौरान जया बच्चन को हंसते हुए देखा गया. उनका रेयर मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो होने लगा. लोगों के बीच जया बच्चन की खुश मिजाजी को लेकर चर्चा हो रही है. लोग एक्ट्रेस के बर्ताव को लेकर बात कर रहे हैं कि उन्होंने कभी भी जया बच्चन को इतना खुश नहीं देखा है.

नई दिल्ली. जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और गुलजार डॉ. पी. जगन्नाथ की किताब ‘डीआर ब्लू: ए कैंसर सर्जन्स जर्नी इनटू द ह्यूमन साइड ऑफ हीलिंग’ के मुंबई लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान जया बच्चन और गुलजार के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आई. एक्ट्रेस स्टेज पर हंसते-खिलखिलाते दिखीं.

जया बच्चन और गुलजार की बॉन्डिंग ने उनके पुराने याराने की याद दिला दी है. दोनों की दोस्ती की शुरुआत फिल्मी सेट से हुई थी. गुलजार और जया बच्चन ने कई बार साथ काम किया है. जब दिग्गज लेखक गुलजार ने बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत की तो उन्होंने अपनी दो फिल्मों में जया बच्चन को कास्ट किया.

जब जया बच्चन ने हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपने कदम रखे और अपनी एक अलग पहचान बनानी शुरू की, तो उसी शुरुआती दौर में उनका संपर्क मशहूर गीतकार और निर्देशक गुलजार से हुआ. साल 1971 में रिलीज हुई मशहूर फिल्म ‘गुड्डी’ इस सफर की एक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुई. इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म गुड्डी में जया बच्चन ने गुड्डी का लीड रोल अदा किया था और इसके डायलॉग्स गुलजार साहब ने लिखे थे. गुलजार की कलम से वो गीत निकला था जो आज भी स्कूलों में प्रार्थना है. वो गाना ‘हमको मन की शक्ति देना’ है. फिल्म का ये गाना आज भी स्कूल प्रेयर में शामिल है.

जया और गुलजार की सबसे खास फिल्मों में साल 1972 में रिलीज हुई ‘कोशिश’ का नाम भी शामिल है. इस फिल्म में गुलजार ने निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली थी, जबकि जया बच्चन और संजीव कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म में जया ने आरती माथुर का किरदार निभाया था, जो सुन और बोल नहीं सकती. संजीव कुमार ने हरि की भूमिका निभाई थी. दोनों किरदारों की जिंदगी, संघर्ष और रिश्ते की कहानी फिल्म का मुख्य आधार थी.

‘कोशिश’ के अलावा साल 1972 में ही जया बच्चन गुलजार की फिल्म ‘परिचय’ का भी हिस्सा बनीं. इस फिल्म में उन्होंने रमा रॉय का किरदार निभाया था. फिल्म में जितेंद्र और प्राण जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे. इसकी कहानी पारिवारिक रिश्तों, बच्चों और उनके जीवन में भावनात्मक जुड़ाव की अहमियत को सामने लाती है.

‘कोशिश’ और ‘परिचय’, इन दोनों फिल्मों का निर्देशन गुलजार ने किया था और ये दोनों ही बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं. दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था और ये फिल्में क्लासिक साबित हुई थीं.

गुलजार का बच्चन परिवार से रिश्ता केवल जया बच्चन तक सीमित नहीं है. अमिताभ बच्चन के साथ भी उनका पेशेवर जुड़ाव कई दशकों पुराना है. फिल्मी दुनिया में दोनों ने अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है और साहित्य, कविता तथा सिनेमा के प्रति उनकी साझा रुचि भी अक्सर चर्चा में रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link