कौन से हैं वो 3 IIT, जिनमें JEE Advanced के 97 टॉपर्स ने लिया एडमिशन?

कौन से हैं वो 3 IIT, जिनमें JEE Advanced के 97 टॉपर्स ने लिया एडमिशन?


Last Updated:

Best IITs in India: जेईई एडवांस्ड 2026 के टॉप 100 रैंकर्स में से 97 छात्रों ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए देश के तीन IITs को चुना है. दरअसल, इन IITs का जलवा पूरे देश में है और यहां मिलने वाली सुविधाओं के कारण हर छात्र की पहली ये तीन आईआईटी ही रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वो 3 IITs कौन से हैं?

Zoom

Best IITs in India: जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) की परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करना हर इंजीनियरिंग छात्र का सपना होता है. वहीं, अच्छे रैंक के साथ सही IIT चुनना भी छात्रों के लिए बड़ा फैसला होता है. दरअसल, इस साल देश के तीन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) टॉप रैंकर्स की पहली पसंद बनकर उभरे हैं. IIT रुड़की की ओर से जारी जॉइंट इम्प्लीमेंटेशन कमिटी (JIC) की रिपोर्ट के मुताबिक, JEE Advanced 2026 के ऑल इंडिया टॉप 100 रैंकर्स में से 97 छात्रों ने IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली और IIT मद्रास में एडमिशन लिया है. बता दें इनमें सबसे ज्यादा छात्रों ने IIT बॉम्बे को चुना है.

IIT बॉम्बे बना टॉपर्स की पहली पसंद

JEE Advanced 2026 के टॉप 100 रैंकर्स की पसंद पर नजर डालें, तो IIT बॉम्बे सबसे आगे रहा. टॉप 100 में शामिल 68 छात्रों ने इस इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया. वहीं, IIT दिल्ली और IIT मद्रास में कुल 29 छात्रों ने एडमिशन लिया. इस तरह देश के टॉप 100 रैंकर्स में से केवल 3 छात्रों ने इन तीनों इंस्टीट्यूट के अलावा किसी दूसरे IIT को चुना.

हालांकि, टॉप 25 रैंकर्स की पसंद में थोड़ा अंतर देखने को मिला. इस ग्रुप में आठ-आठ छात्रों ने IIT दिल्ली और IIT मद्रास में एडमिशन लिया, जबकि 6 छात्रों ने IIT बॉम्बे को चुना. इससे पता चलता है कि टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों के बीच इन तीनों इंस्टीट्यूट्स को लेकर काफी दिलचस्पी रही.

IIT में इस साल कितने छात्रों ने लिया एडमिशन?

जेईई एडवांस्ड 2026 के आधार पर इस साल IIT में कुल 18,861 छात्रों ने एडमिशन लिया. इनमें 3,814 छात्राएं शामिल थीं. यानी IIT में एडमिशन लेने वाले कुल छात्रों में करीब 20.2 फीसदी छात्राएं थीं. पिछले साल यह आंकड़ा 20.15 फीसदी था. ऐसे में देखा जाए तो IIT में एडमिशन लेने वाली छात्राओं की हिस्सेदारी में मामूली बढ़ोतरी हुई है.

6 सालों में सबसे ज्यादा छात्राएं हुईं क्वालीफाई

जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में छात्राओं के प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला उम्मीदवारों का क्वालीफिकेशन रेट 2025 के 21.7 फीसदी से बढ़कर 2026 में 23.4 फीसदी हो गया. यह 2021 से 2026 के बीच 6 साल में सबसे ज्यादा है. इसका मतलब है कि इस साल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाली करीब हर चार में से एक छात्रा ने परीक्षा क्वालीफाई की है.



Source link