Last Updated:
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है. वहीं सेलेब्स भी उन्हें बधाई देते आई. रामचरण की पत्नी उपासना ने प्यारा सा कमेंट किया.
बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल में ही दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं. अब कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बारी है. दोनों के घर दूसरी बार खुशियां दस्तक देनी वाली है. 7 अक्टूबर को ही कपल ने गुडन्यूज शेयर कर कियारा आडवाणी की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की. कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है. इसे देखते ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई देने लग गए.
कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी पहली बेटी सरायाह मल्होत्रा अपने माता-पिता को ऊन से बने मोजे देती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के जरिए कपल ने अपने दूसरे बच्चे के आने की खबर बेहद खूबसूरत अंदाज में दी. पोस्ट के कैप्शन में दोनों ने लिखा, ”एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला… हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं.”
क्या बोले सेलेब्स
कियारा आडवाणी की लवस्टोरी
Image:kiaraaliaadvani
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट से हुई थी. दोनों ने साल 2021 में आई इस फिल्म में साथ काम किया था. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने फरवरी 2023 में राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की. शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.
बेटी का नाम
शादी के करीब दो साल बाद जून 2025 में कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने. उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम सरायाह रखा गया. कियारा और सिद्धार्थ की दूसरी बार पैरेंट्स बनने के अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं.
हालिया फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई हैं. इस फिल्म में उनके साथ यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसमें वह तमन्ना भाटिया के साथ नजर आए हैं.