कन्या राशि वाले आज पैसा निवेश करने से बचें, जानें 8 अक्टूबर का शुभ-अशुभ समय

कन्या राशि वाले आज पैसा निवेश करने से बचें, जानें 8 अक्टूबर का शुभ-अशुभ समय


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 8 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है….

Top Deals Inside

देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ग्रहों की बदलती चाल का असर हर राशि के जातकों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. किसी के लिए दिन शुभ साबित होता है तो किसी को छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज सिंह राशि के बाद कन्या राशि में संचार करेगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति कन्या राशि के जातकों के जीवन पर सीधा प्रभाव डाल सकती है. ऐसे में आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है और किन मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से?

देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन न तो बहुत ज्यादा लाभ देने वाला रहेगा और न ही बड़ी हानि का संकेत दे रहा है.यानी कुल मिलाकर दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज कामकाज में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा. खास तौर पर आज किसी नए व्यापार की शुरुआत करने से बचें. जमीन, प्रॉपर्टी, शेयर बाजार या किसी दूसरी जगह धन निवेश करने का भी दिन अनुकूल नहीं माना जा रहा है. अगर कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेना जरूरी हो तो अच्छी तरह सोच-विचार करने के बाद ही कदम उठाएं. आज छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए पैसों के मामले में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है.

परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा
परिवार की बात करें तो घर में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा और अपनों का साथ मिलने से मन को सुकून भी मिलेगा.हालांकि इसके बावजूद किसी बात को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है. संतान को लेकर भी आज थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है.ज्योतिषाचार्य के अनुसार संतान गलत संगति की तरफ आकर्षित हो सकती है, इसलिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर प्यार से समझाएं. वहीं आज किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. विरोधी या शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपनी निजी बातें या जरूरी जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचें.

आज का शुभ और अशुभ समय
आज के शुभ और अशुभ समय की बात करें तो पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार दोपहर 1 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी गई है. वहीं दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से शाम 4 बजकर 35 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है.स्वास्थ्य के मामले में भी कन्या राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है.मौसम के बदलाव की वजह से सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है.इसलिए खान-पान में लापरवाही न करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें.कुल मिलाकर आज कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य और मिला-जुला रहने वाला है. बड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करना आज आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा.



Source link