Last Updated:
टीवी स्टार अर्चना गौतम के कैफे में चोरी की घटना सामने आई है. चोर कैश काउंटर को ही निशाना बनाकर वहां से फरार हो गए. हालांकि, उनकी यह करतूत ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी. कैफे में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई. अर्चना ने फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से सतर्क रहने और अपने घर-दुकान की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की.
अर्चना गौतम ने इस चोरी का सीसीटीवी फुटैज शेयर किया है.
नई दिल्ली. एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी शख्सियत अर्चना गौ’इस केस ने मुझे तोड़ दिया’, अर्चना गौतम के कैफे में चोरी, कैश काउंटर के साथ हुए रफूचक्कर, CCTV ने खोली पोलतम के कैफे में सोमवार तड़के चोरी हो गई. एक्ट्रेस ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों से सतर्क रहने और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सीसीटीवी फुटेज का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें चोर को कैफे में घुसकर कथित तौर पर पूरा कैश काउंटर ले जाते हुए देखा जा सकता है. अर्चना ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है.
अर्चना ने सतर्क रहने की करी अपील
सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए अर्चना ने लोगों से सतर्क रहने और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैं आप सभी के साथ मुंबई में अपने कैफे में हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज साझा कर रही हूं ताकि आप भी सतर्क रहें और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा का ध्यान रखें.’
कैश काउंटर ही उठाकर ले गए चोर
एक्ट्रेस ने कैफे के पीछे की मेहनत के बारे में बताते हुए लिखा, ‘मैंने इस कैफे को बहुत प्यार और मेहनत से बनाया है, जिसके लिए मैंने अपनी सारी जमा-पूंजी लगा दी. इसमें एक-एक चीज बड़ी मेहनत से जोड़ी है लेकिन एक चोर मेरे कैफे में घुसकर पूरा कैश काउंटर ही उठाकर ले गया.’
मुंबई पुलिस से की गुजारिश
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैंने इस मामले की एफआईआर दर्ज करा दी है और मुंबई पुलिस से विनम्र अनुरोध है कि इस व्यक्ति को जल्द से जल्द तलाश कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. मुंबई हमेशा से मुझे एक सुरक्षित शहर लगा है, इसलिए इस घटना ने मुझे बहुत दुखी किया है. आप सभी से बस यही अनुरोध है. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने आसपास की सुरक्षा का ध्यान रखें.’
2025 में अर्चना ने खोला था आउटलेट
एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई पोस्ट पर मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी. आपको बता दें कि अर्चना ने अक्टूबर 2025 में मुंबई में आउटलेट खोलकर फूड बिजनेस में कदम रखा था. उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में अपने काम के दौरान खाना पकाने में अपनी दिलचस्पी भी दिखाई थी.