Uttrakhand Earthquake: भूकंप से कांपी उत्तराखंड की धरती, बद्रीनाथ, नैनीताल, बागेश्वर में दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttrakhand Earthquake: भूकंप से कांपी उत्तराखंड की धरती, बद्रीनाथ, नैनीताल, बागेश्वर में दहशत, घरों से बाहर निकले लोग


Last Updated:

Uttrakhand Earthquake Today: उत्तराखंड की धरती भूकंप से कांप उठी. 6 अक्टूबर की रात अचानक लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए और लोग डर से घर के बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र चमोली जिला बताया जा रहा है.

Zoom

उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके.

चमोली: उत्तराखंड में 6 अक्टूबर की रात करीब 10:23 बजे भूकंप के तेज झटकों से जमीन थर्रा उठी. चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर, बद्रीनाथ धाम समेत कई जिलों में धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई. रुद्रप्रयाग में लोगों ने करीब 5 से 6 सेकेंड तक झटके महसूस किए. अचानक आए झटकों के बाद कई जगह लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक खुले में रहे.

भूकंप का असर सबसे ज्यादा उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में महसूस किया गया. चमोली में रात के समय अचानक झटके आने से लोग घबरा गए. इसी तरह रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. उत्तरकाशी और बागेश्वर में भी लोगों ने धरती हिलने की जानकारी दी. नैनीताल और हल्द्वानी में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एंड्रॉइड अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम पर भूकंप की तीव्रता 4.6 बताई गई है. भूकंप का केंद्र चमोली जिले में नंदप्रयाग और नंदा देवी नेशनल पार्क के आसपास का क्षेत्र बताया जा रहा है. हालांकि भूकंप की आधिकारिक तीव्रता और केंद्र से जुड़ी जानकारी की पुष्टि संबंधित एजेंसियों की रिपोर्ट से होगी.

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए. खासकर पहाड़ी इलाकों में लोग झटके महसूस होने के बाद काफी अलर्ट नजर आए.

गनीमत रही कि अभी तक भूकंप की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है. प्रशासन और स्थानीय अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.

भूकंप के बाद लोग सोशल मीडिया और आसपास के लोगों से जानकारी लेते नजर आए. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन की ओर से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं दी गई है.



Source link