Last Updated:
अमेरिकी बाजारों में सोमवार को तेजी रही, जबकि आज मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है. साथ ही, निफ्टी 50 की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. निवेशकों की नजर को…और पढ़ें
शेयर बाजार में आज 6 अक्टूबर को सुस्त कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं.
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी 26 अंक चढ़कर 22,647 के आसपास कारोबार कर रहा है. ग्लोबल मार्केट से भी मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में तेजी रही, जहां डाउ जोन्स 0.18 फीसदी, नैस्डैक 1.05 फीसदी और S&P 500 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. एशियाई बाजारों में निक्कई 0.34 फीसदी ऊपर है, जबकि कोस्पी 0.26 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.
किन शेयर्स में तेजी
- Angel One – क्लाइट बेस बढ़ा, लेकिन नए ग्राहक जुड़ने की रफ्तार घटी
सितंबर में क्लाइंट बेस 17.3% YoY बढ़कर 39.98 मिलियन हुआ, जबकि ग्रॉस क्लाइंट एक्विजिशन 17.1% YoY घटकर 0.45 मिलियन रहा. - IEX -बिजली ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ा, कीमतों में भी उछाल
Q2 में बिजली ट्रेडिंग वॉल्यूम 12.7% बढ़कर 39,685 MU हुआ. DAM की औसत कीमत 46% और RTM की 49% बढ़ी. - Trent- शेयर 10% चढ़कर अपर सर्किट पर
Trent का शेयर 10% बढ़कर ₹2,838 पर पहुंच गया. - Dalmia Bharat- शेयर मामूली बढ़ा
Dalmia Bharat का शेयर 0.37% बढ़कर ₹1,679.90 पर पहुंचा. - Kotak Mahindra Bank- शेयर 2.76% चढ़ा
Kotak Mahindra Bank का शेयर 2.76% बढ़कर ₹427.50 पर पहुंचा. - BSE Limited- शेयर 2% से ज्यादा मजबूत
BSE का शेयर 2.26% बढ़कर ₹3,251.30 पर पहुंचा. - Motilal Oswal Financial Services- शेयर 2.64% ऊपर
कंपनी का शेयर 2.64% बढ़कर ₹1,037.80 पर पहुंचा. - New India Assurance- शेयर 2.34% चढ़ा
New India Assurance का शेयर 2.34% बढ़कर ₹162.07 पर पहुंचा. - Tata Investment Corporation- शेयर 2.19% मजबूत
Tata Investment Corporation का शेयर 2.19% बढ़कर ₹635.35 पर पहुंचा.
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, निफ्टी 22,600 के करीब
पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने 6 अक्टूबर को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स 53.78 अंक यानी 0.07% चढ़कर 72,436.25 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 21.70 अंक यानी 0.10% की बढ़त के साथ 22,577.45 पर रहा. शुरुआती कारोबार में 1,424 शेयरों में तेजी, 821 शेयरों में गिरावट और 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. Nifty पर Trent, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, Hindalco Industries और Max Healthcare बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में रहे. वहीं Maruti Suzuki, Cipla, Tata Steel, L&T और Tata Motors Passenger Vehicles में गिरावट रही.
Vedanta के शेयर पर आज रहेगी नजर
अनिल अग्रवाल की कंपनी Vedanta ने कहा है कि वह वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर सकती है. इस खबर के बाद मंगलवार, 6 अक्टूबर को Vedanta के शेयर फोकस में रहेंगे.
Steamhouse India Q1: कंपनी का मुनाफा 80% बढ़ा, ₹18.3 करोड़ पहुंचा
Steamhouse India का पहली तिमाही में मुनाफा 80.2% बढ़कर ₹18.3 करोड़ हो गया. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 13.3% बढ़कर ₹128.6 करोड़ रहा.
Trent Q2 Results: Trent का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 23% बढ़ा, 5,788 करोड़ रुपये पहुंचा
Trent का सितंबर तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹5,788 करोड़ हुआ. कंपनी ने तिमाही में Westside के 10 और Zudio के 17 नए स्टोर खोले.
चार दिन बाद बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 473 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,500 के पार
भारतीय शेयर बाजार ने चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए 5 अक्टूबर को मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया. सेंसेक्स 472.77 अंक चढ़कर 72,382.47 पर और निफ्टी 133.80 अंक बढ़कर 22,555.75 पर बंद हुआ. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और ज्यादातर सेक्टर्स में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला.
मिडिल ईस्ट से मजबूत सप्लाई और G7 के फैसले से क्रूड पर दबाव
मिडिल ईस्ट से मजबूत कच्चे तेल की सप्लाई और G7 के इमरजेंसी स्टॉकपाइल रिलीज से मंगलवार को तेल की कीमतों पर दबाव रहा. हालांकि, सऊदी अरब से जुड़े हमलों के चलते खाड़ी क्षेत्र की सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है.