RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान में अब दो बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, 3 विषयों में नंबर सुधारने का मौका

RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान में अब दो बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, 3 विषयों में नंबर सुधारने का मौका


Last Updated:

RBSE 10th Board Exam 2027: सीबीएसई की तर्ज पर राजस्थान बोर्ड ने भी अब 10वीं की दो बोर्ड परीक्षा कराने का फैसला कर लिया है.

Zoom

RBSE 10th Exam 2027 : मार्कशीट पर फेल या सप्लीमेंट्री भी नहीं लिखा जाएगा.

RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने की घोषणा की है. यह फैसला 2026-27 एकेडमिक सेशन से ही लागू होगा. स्कूल बोर्ड ने बताया कि इस पॉलिसी का मकसद छात्रों पर परीक्षा को लेकर दबाव कम करना है. साथ ही यह पक्का करना है कि अगर छात्र अपनी परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं, तो उन्हें अगले एकेडमिक सेशन तक का इंतजार न करना पड़े.

घोषणा के अनुसार, पहली बोर्ड परीक्षा 10वीं के सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगी. जो छात्र इसमें पास होंगे, वे दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे. यह उनके लिए मार्क्स सुधारने का मौका होगा. नई व्यवस्था के तहत छात्र दूसरी परीक्षा के जरिए अधिक से अधिक तीन विषयों में अपने मार्क्स सुधार सकते हैं.

कब होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ़ैसला राजस्थान के स्कूल शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने लिया है. पहली RBSE क्लास 10 बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च में होने की उम्मीद है, जबकि दूसरी परीक्षा मई-जून में होगी. दोनों परीक्षाएं क्लास 10 के सिलेबस पर आधारित होंगी और उनका परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम एक जैसी होगी. स्कूल बोर्ड ने बताया कि जो छात्र अपनी पहली परीक्षा के परफॉर्मेंस से खुश हैं, वे दूसरी परीक्षा न देने का विकल्प चुन सकते हैं.

मार्कशीट नहीं लिखा जायेगा फेल या सप्लीमेंट्री

राजस्थान बोर्ड ने एक और अहम फैसला लिया है. अब परीक्षा में किसी भी छात्र की मार्कशीट में फेल या सप्लीमेंट्री नहीं लिखा जाएगा. पहली वाली बोर्ड परीक्षा में पास छात्र यदि दूसरी बोर्ड परीक्षा नहीं देना चाहता तो उसकी मार्कशीट दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद पहली परीक्षा के अंकों के आधार पर जारी की जाएगी. किन्ही भी दो विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को इसेंशियल इम्प्रूवमेंट (EI) के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) में बैठने की अनुमति दी जायेगी.



Source link