OPINION: क्या CM मोहन यादव ने खोज ली राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ की काट? युवाओं पर फोकस

OPINION: क्या CM मोहन यादव ने खोज ली राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ की काट? युवाओं पर फोकस


Last Updated:

CM Mohan Yadav: युवाओं को अपने पाले में करने के लिए हर दल अलग-अलग हथकंडे अपनाता है. कांग्रेस जहां छात्रों की गूंज कार्यक्रम से युवाओं को साधने की कोशिश कर रही है. वहीं अब बीजेपी की तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोर्चा संभाला है और उन्होंने भोपाल में सीएम यूथ कॉन्क्लेव कार्यक्रम में युवाओं से बात की है. उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी तरफ करने की पुरजोर कोशिश की है, जहां उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर बात की.

Zoom

सीएम मोहन यादव ने भोपाल में युवाओं से किया संवाद

CM Mohan Yadav: जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है. राजनीति में भी यह बात बिल्कुल सटीक बैठती है. युवा जिस किसी भी नेता या दल की तरफ हो जाएं, तो उसका पलड़ा भारी हो जाता है. आज के बदलते दौर में युवा (जेन जी) काफी अहम हो गए हैं. क्योंकि युवाओं के पास है सोशल मीडिया का हथियार, जो बहुत ही कारगर है. इसी वजह से हर दल युवाओं को अपनी तरफ खींचना चाहता है और इसके लिए अलग-अलग प्रोग्राम भी चलाता है. पिछले कुछ समय से राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार पर हमलावर हैं, तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस प्रोग्राम की काट ढूंढने की पूरी कोशिश की है.

भोपाल के लाल परेड मैदान में CM ने की युवाओं से बात

राहुल गांधी देश के अलग-अलग कोनों में अभी तक पांच जगह छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर चुके हैं. इसे वह सरकार के खिलाफ बड़ा मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं. वह मानकर चल रहे हैं कि इससे वह छात्रों और युवाओं को अपने पक्ष में कर लेंगे. वह कार्यक्रम में छात्रों को मंच पर बुलाते हैं और उनसे बात करते हैं. हाल ही में राहुल ने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम किया था. अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज का तोड़ निकाल लिया है. करीब 20000 युवाओं के लिए सीएम यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन भोपाल के लाल परेड मैदान में हुआ है.

रोजगार देने पर हुई चर्चा

सीएम मोहन यादव ने युवाओं से मंच पर सीधा संवाद किया और उनका हाल-चाल जाना. इस दौरान सीएम ने रोजगार, स्टार्टअप, नई टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाओं पर बात की. सरकार यह साफ संदेश देना चाहती थी कि युवाओं की सिर्फ समस्याएं ही ना सुनी जाएं, बल्कि उनके कौशल को कैसे निखारा जाए और उन्हें रोजगार दिए जाएं. इस पर फोकस हो.

MP में हर साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं को टारगेट करते हुए मध्य प्रदेश में हर साल दो बार MPPSC परीक्षा आयोजित करवाने का ऐलान किया. इसके अलावा प्रदेश में 12 नई यूनिवर्सिटी खोलने की बात भी कही है. वहीं, अगले साल को युवा वर्ष के रूप में मनाने का ऐलान किया. उन्होंने युवाओं ने कार्यक्रम में एआई नीति और उसके रोडमैप को लेकर भी सवाल पूछे हैं.

नैरेटिव की लड़ाई

मध्य प्रदेश में 2028 विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं. लेकिन युवा दोनों ही दलों के लिए काफी अहम हैं. इसी वजह से छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में युवाओं के लिए कार्यक्रम रखा, जिसे युवाओं के बीच राजनीतिक नैरेटिव की लड़ाई के तौर पर भी देखा जा रहा है.

राहुल गांधी का फॉर्मूला था. ‘छात्रों की बात सुनो’, जबकि CM मोहन यादव ने जवाब देने की कोशिश की ‘छात्रों से बात करो और उन्हें अवसरों का रोडमैप बताओ’. युवाओं के लिए दोनों दलों ने अपनी राजनीतिक चालें चल दी हैं और पत्ते भी खोल दिए हैं. अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि युवा किस दल पर भरोसा जताते हैं.



Source link