Nepal Home Minister India Visit: नेपाली गृह मंत्री का भारत दौरा तय आपदा के बाद होगी पहली यात्रा क्या है एजेंडा?

Nepal Home Minister India Visit: नेपाली गृह मंत्री का भारत दौरा तय आपदा के बाद होगी पहली यात्रा क्या है एजेंडा?


Last Updated:

Nepal Home Minister India Visit: पड़ोसी देश नेपाल के गृहमंत्री भारत के दौरे पर आने वाले हैं. अगले हफ्ते उनका आना तय हो चुका है, हालांकि पूरा कार्यक्रम अभी सामने नहीं नहीं आया. वे गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करने वाले हैं और नेपाली समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग. (रॉयटर्स)

काठमांडू: नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरूंग अगले सप्ताह भारत के दौरे पर आएंगे. वह 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली BIMSTEC देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक में हिस्सा लेंगे. नेपाल के गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस दौरे की जानकारी दी है.यह सुदन गुरूंग की गृह मंत्री बनने के बाद पहली विदेश यात्रा होगी. उन्होंने 27 मार्च को प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में बनी सरकार में गृह मंत्री का पद संभाला था.

नेपाली गृह मंत्रालय के प्रवक्ता आनंद काफ्ले ने बताया कि गुरूंग 12 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे. BIMSTEC यानी बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं. पहली गृह मंत्री स्तर की बैठक में सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

गृहमंत्री के साथ होगी मुलाकात

बैठक में सीमा पार अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे. इसके अलावा आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है. नेपाली अधिकारियों के मुताबिक गुरूंग भारत के गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य देशों के गृह मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं. हालांकि उनके पूरे कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. भारत में रहने वाले नेपाली समुदाय के लोगों से मुलाकात की संभावना भी बताई जा रही है.

सुरक्षा सहयोग पर BIMSTEC का जोर

BIMSTEC में सुरक्षा सहयोग लंबे समय से महत्वपूर्ण विषय रहा है. संगठन के सुरक्षा एजेंडे में आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध से मुकाबला, ऊर्जा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्र शामिल हैं. 2018 में काठमांडू में हुए चौथे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के नेताओं ने कानून प्रवर्तन, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई थी. इसके तहत गृह मंत्रियों की बैठक आयोजित करने का फैसला किया गया था. नई दिल्ली में जुलाई में BIMSTEC के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की पांचवीं बैठक भी हुई थी. इसमें आतंकवाद, संगठित अपराध, साइबर और समुद्री सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी. माना जा रहा है कि नई दिल्ली में होने वाली गृह मंत्रियों की बैठक से BIMSTEC देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठेंगे.



Source link