MP CG TOP NEWS LIVE: उज्जैन में आज से शुरू उमा-सांझी महोत्सव, नगर पंचायत दफ्तर में कांग्रेस का हंगामा

MP CG TOP NEWS LIVE: उज्जैन में आज से शुरू उमा-सांझी महोत्सव, नगर पंचायत दफ्तर में कांग्रेस का हंगामा


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

उज्जैन में आज से शुरू होगा उमा-सांझी महोत्सव, 12 अक्टूबर को निकलेगी मां उमा की सवारी
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से उमा-सांझी महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है. 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिदिन सभामंडप में आकर्षक रंगोलियां सजाई जाएंगी. वहीं महाकाल महालोक में लोक कला और संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. महोत्सव के अंतिम दिन मां उमा की सवारी निकाली जाएगी और ज्वारों का विसर्जन किया जाएगा. उज्जैन में मां उमा और भगवान महाकाल की आराधना से जुड़ा पारंपरिक उमा-सांझी महोत्सव आज से शुरू होगा. महोत्सव को लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंदिर के सभामंडप में 6 से 12 अक्टूबर तक पुजारी और पुरोहित प्रतिदिन शिला पर पारंपरिक रंगोलियां सजाएंगे. इसके साथ ही भगवान महाकाल के विभिन्न स्वरूपों के मुखौटों से मनमोहक झांकियां भी तैयार की जाएंगी. महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक सभामंडप में हरि कीर्तन का आयोजन होगा. योगेश पुरंदरे ढोली बुआ महाराज, ग्वालियर और उनके सहयोगी कीर्तन की प्रस्तुति देंगे. आज घट स्थापना और संध्या आरती के बाद 21 ब्राह्मणों द्वारा वसंत पूजा की जाएगी. इसके बाद महाकाल महालोक में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा. पहले दिन संजय महाजन, खरगोन का लोक नृत्य समूह और ममता मिश्रा और नर्मदापुरम की प्रस्तुतियां होंगी.

नगर पंचायत दफ्तर में कांग्रेस का हंगामा
रायसेन के ओबैदुल्लागंज नगर पंचायत दफ्तर में कांग्रेस ने हंगामा कर दिया. दरअसल नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी चौकसे की जगह दफ्तर में उनके पति बैठे मिले. नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सोनू चौकसे के बैठने पर बवाल हो गया. कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा महिलाओं को सामने लाती है और चुनाव बाद उनके पति सरकारी दफ्तरों पर कब्जा कर लेते हैं. कांग्रेस ने बीजेपी के जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया.



Source link