रांची: झारखंड में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन जाते-जाते मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 6 से 9 अक्टूबर तक झारखंड में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. वहीं, 10 और 11 अक्टूबर को झारखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं है. आज लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची समेत झारखंड के 14 जिलों में बारिश के साथ ही तेज हवा का असर रह सकता है.
झारखंड के इन जिलें में है बारिश और आंधी का अलर्ट
आज झारखंड के अधिकतम जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. जहां लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा का असर रह सकता है. वहीं, कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. रांची मौसम केंद्र के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को झारखंड के अधिकतम जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. रांची में भी आज से 8 अक्टूबर के बीच बादल और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
रांची समेत इन शहरों का जानें कितना रहेगा तापमान
राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान करीब 28-29 डिग्री और न्यूनतम 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं, पूर्वानुमान में रांची के लिए 28°C अधिकतम और 21°C न्यूनतम तापमान बताया गया है. इसके अलावा जमशेदपुर में अधिकतम तापमान करीब 32-33 डिग्री, जबकि न्यूनतम करीब 23 डिग्री रहने का अनुमान है. साथ ही धनबाद और बोकारो में दिन का तापमान करीब 31-32 डिग्री तथा रात का तापमान 23-25 डिग्री के आसपास रह सकता है. जबकि पलामू क्षेत्र में अधिकतम तापमान करीब 31-33 डिग्री और गुमला में करीब 28-30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
जानें कल झारखंड में कितना था तापमान
वहीं, 5 अक्टूबर को रांची में अधिकतम तापमान करीब 30.6°C और न्यूनतम 19.6°C दर्ज किया गया था. जमशेदपुर में अधिकतम 35.2°C और न्यूनतम 23°C, जबकि डाल्टनगंज में अधिकतम 35.4°C और न्यूनतम 22.9°C दर्ज किया गया था.
जानें 6 से 11 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
6 अक्टूबर: बादल, गरज-चमक और कुछ जिलों में बारिश के साथ तेज हवा की संभावना है.
7 अक्टूबर: बादल और कहीं-कहीं बारिश-वज्रपात की संभावना है.
8 अक्टूबर: गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है.
9 अक्टूबर: मौसम में अस्थिरता और आंधी-वज्रपात की संभावना है.
10 अक्टूबर: IMD की ओर से कोई विशेष चेतावनी नहीं है.
11 अक्टूबर: कोई विशेष चेतावनी नहीं, मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने की उम्मीद है.
इस तरह 6 से 9 अक्टूबर तक मौसम सुहावना तो रहेगा, लेकिन आंधी और वज्रपात के दौरान सावधानी जरूरी है. जबकि 10-11 अक्टूबर को मौसम में सुधार की संभावना है.
जानें झारखंड से मानसून कब ले रहा है विदाई
इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 3 अक्टूबर 2026 से झारखंड से वापसी शुरू कर दी है. हालांकि मानसून की विदाई शुरू होने के बावजूद स्थानीय मौसम के कारण कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.